{"_id":"6a643a27f93ad30e930aa306","slug":"illegal-market-stalls-choke-agra-s-100-foot-road-traders-warn-of-fresh-protest-from-august-1-2026-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कलुआराम मंडी विवाद: बसई के 100 फुटा रोड पर कब्जा, रोज जाम-गंदगी से लोग बेहाल; 1 अगस्त से फिर धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलुआराम मंडी विवाद: बसई के 100 फुटा रोड पर कब्जा, रोज जाम-गंदगी से लोग बेहाल; 1 अगस्त से फिर धरने की चेतावनी
Sat, 25 Jul 2026 09:53 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 25 Jul 2026 09:53 AM IST
सार
बसई की 100 फुटा रोड पर अवैध फड़ और आढ़तों के कारण रोजाना जाम, गंदगी और अतिक्रमण से स्थानीय लोग परेशान हैं। उधर, कलुआराम मंडी बंद न होने पर व्यापारियों ने 1 अगस्त से फिर धरना शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
कलुआराम मंडी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के बसई स्थित कलुआराम मंडी और सुल्लड़ के बाहर सौ फुटा रोड पर रोजाना सजने वाले अवैध फड़ों और आढ़तों ने स्थानीय निवासियों का जीना दूभर कर दिया है। प्रशासन, पुलिस और मंडी समिति की अनदेखी के चलते मुख्य मार्ग अतिक्रमण, गंदगी और घंटों लंबे जाम की गिरफ्त में है।
सौ फुटा रोड पर सुबह होते ही सैकड़ों ठेले और अवैध फड़ सज जाते हैं। सुल्लड़ और कलुआराम मंडी के पास स्थित कई निजी भूखंडों में अवैध आढ़तें चलाई जा रही हैं। माल से लदे भारी वाहन घंटों सड़क पर ही खड़े रहते हैं, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो जाता है। इसके अलावा, मंडी से निकलने वाले कचरे के ढेरों से सड़क पट जाती है और दुर्गंध के कारण राहगीरों व दफ्तर जाने वाले लोगों का निकलना दूभर हो गया है।
हैरानी की बात यह है कि इस अव्यवस्था से मात्र 50 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी स्थित है, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। मंडी परिसर के बाहर चल रही अवैध आढ़तों के कारण मंडी समिति को मिलने वाले राजस्व की भी जमकर चोरी हो रही है, फिर भी जिम्मेदार अफसर सुध नहीं ले रहे हैं।

सुल्लड़ मंडी बंद करते समय नगर निगम ने हटाया था अतिक्रमण
नगर निगम ने सुल्लड़ मंडी के बंद होते समय अतिक्रमण हटाया था। उसके बाद हटाने की खानापूर्ति की गई, नियमित कार्रवाई न होने से दोबारा फड़ और ठेल सज गईं।

कलुआ राम मंडी 31 तक बंद न होने पर एक अगस्त से धरना
नवीन फल एवं सब्जी मंडी एसोसिएशन बरौली अहीर ने भले ही 14 दिन बाद कैबिनेट मंत्री के आश्वासन पर धरना खत्म कर दिया हो, लेकिन सुनवाई न होने पर पुनः धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि कलुआ राम सब्जी मंडी को बंद कराने की मांग पर 14 दिन व्यापारियों का एसोसिएशन के बैनर तले धरना प्रदर्शन आयोजित हुआ। वहीं, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य के आश्वासन के बाद धरने को खत्म किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने सिटी मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। बहरहाल, व्यापारियों का कहना है कि 31 जुलाई तक प्रशासन कलुआ राम मंडी को बंद नहीं कराता है तो एक अगस्त से वे एक बार फिर से नवीन फल एवं सब्जी मंडी स्थल पर धरना प्रदर्शन करेंगे।