फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal bus stand on highway in front of ISBT

Agra: आईएसबीटी के सामने हाईवे पर अवैध बस अड्डा...सर्विस रोड है बंद, हादसे का खतरा

Sun, 20 Jul 2025 12:39 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 20 Jul 2025 12:39 PM IST
सार

अन्य वाहनों के गुजरने रास्ता संकरा हो जाता है। इस स्थान पर पहले भी सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बाद भी कोई सुरक्षा व्यवस्था देखने को नहीं मिलती।

विज्ञापन
Illegal bus stand on highway in front of ISBT
आईएसबीटी। - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा में आईएसबीटी के सामने हाईवे पर चालक और परिचालकों ने नया बस अड्डा बना रखा है। एक कतार में पांच से आठ बसों को खड़ाकर सवारियां बैठाई जा रही हैं। हालांकि किसी भी चालक को बस अड्डे के अंदर ही सवारी भरने की अनुमति है। लोगों का कहना है कि परिवहन निगम के अधिकारियों की अनदेखी की वजह से कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर के नीचे पहले से अस्थायी रूप से अवैध बस अड्डा बन चुका है। अब हाईवे को भी बस चालकों ने घेर रखा है। आईएसबीटी की तरफ वाला सर्विस रोड मेट्रो कार्य की वजह से बंद है। पहले यहां पर बसें खड़ी होती थीं। अब चालक हाईवे पर बसों की कतार लगा दे रहे हैं।
विज्ञापन


इससे अन्य वाहनों के गुजरने रास्ता संकरा हो जाता है। इस स्थान पर पहले भी सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बाद भी कोई सुरक्षा व्यवस्था देखने को नहीं मिलती। सुबह से रात तक बसों के खड़ा होने से जाम भी लगता है। इस तरफ परिवहन निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम बीपी अग्रवाल ने बताया कि हर चालक और परिचालक को बस अड्डे के अंदर सवारियां बैठाने का निर्देश है। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। काफी संख्या में प्राइवेट बसें भी खड़ी हो रही हैं। उनके खिलाफ आरटीओ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed