फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If I don't get justice, I will commit suicide outside the SP office

Agra News: न्याय नहीं मिला तो एसपी कार्यालय के बाहर कर लूंगी खुदकुशी

Mon, 17 Jul 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 17 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
If I don't get justice, I will commit suicide outside the SP office
न्याय नहीं मिला तो एसपी कार्यालय के बाहर कर लूंगी खुदकुशी
विज्ञापन

भोगांव क्षेत्र निवासी महिला ने भेजा पत्र, कहा पुलिस नहीं कर रही सुनवाई

संवाद न्यूज एजेंसी



मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र भेजा। इसमें कहा है कि पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। मामले को पारिवारिक बताकर टाल देती है। उसे न्याय नहीं मिला तो वह कार्यालय के बाद खुदकुशी कर लेगी।


भोगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने एसपी को भेजे पत्र में कहा है कि उनके दो जेठ पति से कार मांग कर ले गए थे। कार को वह लोग वापस नहीं कर रहे हैं। बंटवारा हो चुका है, वह अपने हिस्से में रहती है। रविवार को वह पांच साल की पांच साल की पुत्री के साथ घर में अकेली थी। तभी दोनों जेठ वहां आए और गंदी-गंदी गालियां देने लगे। कमरे में आकर पिटाई की, उसके कपड़े फाड़ दिए। उसे धमकी देकर वहां से चले गए। एक जेठ शराबी व अपराधी किस्म का है। आए दिन अश्लील टिप्पणी करता है। दोनों जेठ कई बार पीट चुके हैं। जब वह शिकायत लेकर थाने जाती है तो वहां पारिवारिक मामला बताकर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। उसकी चोटों का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कराया जाए। वह अवसाद में आ चुकी है अगर न्याय नहीं मिला तो वह कार्यालय के बाहर खुदकुशी कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed