{"_id":"61995e5083570d109563e26e","slug":"if-agra-gets-nlu-the-level-of-education-will-increase-agra-news-agr5153338118","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा को दिलवाएं एनएलयू, बढ़ जाएगा शिक्षा का स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा को दिलवाएं एनएलयू, बढ़ जाएगा शिक्षा का स्तर
विज्ञापन
आगरा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने भी आगरा में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) स्थापित किए जाने की मांग बुलंद की है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में दिया। उनसे आगरा में एनएलयू की स्थापना कराने की प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग की है। संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि एनएलयू मिले तो यहां शिक्षा का स्तर बढ़ जाएगा। आगरा की शिक्षा के रूप में भी पहचान बनेगी।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सतीश सिकरवार का कहना है कि आगरा कॉलेज ने उत्तर भारत का पहला विधि स्नातक दिया। यहां के लोगों में विधि की पढ़ाई के प्रति रुझान है। आगरा कॉलेज के विधि संकाय में अधिकतर परंपरागत पाठ्यक्रम संचालित हैं। संसाधन भी सीमित ही हैं। यदि एनएलयू आगरा में स्थापित हो जाता है तो विधि की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा छात्र-छात्राओं को यहां मिल सकेंगी। एडवांस्ड कोर्सेज पढ़ाई के लिए उपलब्ध होंगे। विधि की पढ़ाई के लिए छात्रों को घर छोड़कर दूसरों शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बिलाल अहमद, विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष हेमंत जादौन, जिला उपाध्यक्ष आकाश चंद्रा, अजय बघेल, सन्नी, हरिशंकर, सौरभ, गौरव मौजूद रहे।
आगरा में एनएलयू स्थापित होने से छात्र-छात्राओं को विधि की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। एडवांस्ड पाठ्यक्रमों को पढ़ने का विकल्प मिलेगा। विधि की स्तरीय पढ़ाई के लिए छात्रों को दूसरे शहरों में जाना होगा। - कुलदीप दीक्षित, प्रदेश सचिव, एनएसयूआई
विज्ञापन
एनएलयू आगरा में स्थापित होगा तो क्लैट की तैयारी के प्रति छात्रों में रुझान बढ़ेगा। न्यायिक सेवाओं में आगरा और आसपास के जिलों के युवाओं की संख्या बढ़ेगी। दूसरे शहरों से भी छात्र यहां पढ़ने के लिए आएंगे। - रजत भारती, जिला महासचिव, एनएसयूआई