{"_id":"6622b4cac22cfb0d010d58a1","slug":"idols-were-installed-as-per-rituals-in-shiva-temple-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-116184-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शिव मंदिर में विधि-विधान से मूर्तियों की हुई स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शिव मंदिर में विधि-विधान से मूर्तियों की हुई स्थापना
Fri, 19 Apr 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 19 Apr 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
ज्योंती। नगर पंचायत स्थित मंदिर में शुक्रवार को विधि-विधान के साथ मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। पूर्व शिक्षक ज्ञान प्रकाश गुप्ता और मुन्नी देवी गुप्ता के सहयोग से मंदिर में शिव परिवार के साथ अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों की स्थापना हुई। सबसे पहले कस्बा में शोभा यात्रा निकाल मूर्तियों की झांकी सजाकर भ्रमण कराया गया। नगर के शिव मंदिर, गमा देवी मंदिर, बजरंगबली मंदिर, भोले बाबा मंदिर, शीतला देवी मंदिर भ्रमण के बाद मूर्तियों को शिव मंदिर पर लाया गया। जयपुर से लाई गईं मूर्तियों की आचार्यों ने विधि विधान के साथ प्राण-प्रतिष्ठा कराई। आचार्य सत्येंद्र दुबे ने मूर्तियों का मेवा, मिष्ठान, दूध, दही, शहद और जल से अभिषेक कराया। मूर्तियों को वस्त्र धारण कराए गए। मंदिर में शिव परिवार के साथ मां शेरावाली, राधा कृष्ण, बजरंग बली की मूर्तियां स्थापित हुईं।
इस मौके पर जैन प्रकाश गुप्ता, चंद्र प्रकाश गुप्ता, कुलदीप सिंह चौहान, पेशकार गुप्ता, जितेंद्र सिंह, ज्ञान बाबू, शिव कैलाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर जैन प्रकाश गुप्ता, चंद्र प्रकाश गुप्ता, कुलदीप सिंह चौहान, पेशकार गुप्ता, जितेंद्र सिंह, ज्ञान बाबू, शिव कैलाश आदि मौजूद रहे।