{"_id":"69f2ea0d37915a6640083ea2","slug":"idgah-station-to-become-major-transit-hub-halt-of-51-trains-to-ease-passenger-traffic-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: ईदगाह स्टेशन बनेगा नया ट्रांजिट हब, आगरा फोर्ट से कम होगा ट्रेनों का दबाव; यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: ईदगाह स्टेशन बनेगा नया ट्रांजिट हब, आगरा फोर्ट से कम होगा ट्रेनों का दबाव; यात्रियों को मिलेगी राहत
Thu, 30 Apr 2026 11:05 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:05 AM IST
सार
आगरा के ईदगाह रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव बढ़ाकर इसे प्रमुख ट्रांजिट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां फिलहाल 51 ट्रेनों का संचालन हो रहा है। अमृत भारत योजना के तहत यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ-साथ आगरा फोर्ट स्टेशन का दबाव भी कम किया जा रहा है।
विज्ञापन
ईदगाह रेलवे स्टेशन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ईदगाह रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती संख्या और बेहतर पब्लिक कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के ठहराव में इजाफा किया जा रहा है। मौजूदा समय में यहां 51 ट्रेनों का संचालन हो रहा है, जिसे आगे और बढ़ाने की तैयारी है। इस फैसले से यात्रियों को सीधी ट्रेन सुविधा, कम भीड़ और बेहतर यात्रा विकल्प मिलेंगे, साथ ही स्टेशन को शहर के प्रमुख ट्रांजिट हब के रूप में विकसित करने की दिशा में भी कदम बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ईदगाह स्टेशन को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है और यहां यात्री सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगरा फोर्ट स्टेशन पर सीमित स्थान होने के कारण वहां ट्रेनों का दबाव कम किया गया है और कई ट्रेनों का ठहराव ईदगाह पर शिफ्ट किया गया है। वर्तमान में आगरा फोर्ट पर 39 ट्रेनों का संचालन रह गया है, जबकि ईदगाह पर बेहतर स्पेस और बढ़ते फुटफॉल के चलते इसे प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन पर रेल लाइनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। बांदीकुई-बयाना ट्रैक के दोहरीकरण से ट्रेनों की आवाजाही और तेज होगी। अमृत भारत योजना के तहत फुट ओवरब्रिज, दिव्यांगजन सुविधाएं, स्वच्छ पेयजल, डिजिटल साइनबोर्ड और नए बुकिंग काउंटर जैसी व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं, जिससे यात्रियों को अधिक सुगम और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिल सके। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 21 करोड़ 4 लाख की लागत से अमृत भारत योजना के तहत राजा की मंडी रेलवे स्टेशन को भी विकसित किया जा रहा है।