फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   I spent two months visiting the police station but still the case was not registered

Agra News: दो माह काटे थाने के चक्कर फिर भी नहीं दर्ज किया केस

Wed, 17 Sep 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
I spent two months visiting the police station but still the case was not registered
करहल। गांव में एक शादी कार्यक्रम के दौरान बाइक चोरी की घटना को दर्ज कराने के लिए महिला दो माह तक थाने के चक्कर काटती रही, मगर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। परेशान महिला ने न्यायालय की शरण ली, न्यायालय के आदेश पर कुर्रा पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव तखरऊ निवासी अजबीना बेगम ने बताया कि उन्होंने इसी वर्ष एक बाइक किस्तों पर ली थी। चार जुलाई को गांव में एक शादी कार्यक्रम था। आयोजन के दौरान धोबई माहदपुर निवासी राजेंद्र और तखरऊ निवासी गोरे लाल की शह पर उनकी बाइक चोरी कर ली गई। बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई। थाने पहुंच कर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, मगर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। वह थाने के चक्कर काटती रही। इस बीच पुलिस ने दो लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। मगर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परेशान होकर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर सोमवार को कुर्रा पुलिस ने राजेंद्र और गोरेलाल के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed