फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   I Love Muhammad controversy: SDM and CO conduct flag march with PAC

Agra News: आई लव मुहम्मद विवाद<bha>--</bha> एसडीएम और सीओ ने पीएसी के साथ किया फ्लैग मार्च

Sun, 28 Sep 2025 06:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Sep 2025 06:52 AM IST
विज्ञापन
I Love Muhammad controversy: SDM and CO conduct flag march with PAC
फोटो48गंजडुंडवारा में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च करते एडीएम व सीओ । संवाद
गंजडुंडवारा। आई लव मुहम्मद के पोस्टर हटाने को लेकर शुक्रवार को उपजे विवाद के बाद, पुलिस प्रशासन शनिवार को पूरी तरह सतर्क रहा। शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए, एसडीएम पटियाली प्रदीप कुमार विमल और सीओ संदीप वर्मा ने भारी पुलिस बल और पीएसी के साथ मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च किया। पूरे इलाके की निगरानी ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी की जाती रही है।
विज्ञापन

विवाद शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद तब शुरू हुआ जब मुस्लिम समुदाय के एक पक्ष ने पटियाली रोड पर लगाए गए आई लव मोहम्मद के बैनर और पोस्टर के खिलाफ सड़कों पर आगए। इस दौरान विरोध प्रर्दशन कर जुलूस निकालने का भी प्रयास किया गया। सूचना पर डीएम प्रणय सिंह, एसपी अंकिता शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला था। विवाद के बाद से ही मौके पर भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई थी। शनिवार को भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा।
विज्ञापन

एसडीएम और सीओ ने फोर्स के साथ शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। सीओ संदीप वर्मा ने कहा कि लोग अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें। आपस में भाईचारा बनाकर रहे। अगर कोई अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है या सोशल मीडिया पर कोई भड़काऊ पोस्ट डालता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed