{"_id":"67583f4bee86cf5e0a0a7995","slug":"i-am-speaking-from-dgp-headquarterswithdraw-the-case-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-128485-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डीजीपी मुख्यालय से बोल रहा हूं...मुकदमा वापस ले लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डीजीपी मुख्यालय से बोल रहा हूं...मुकदमा वापस ले लो
Tue, 10 Dec 2024 06:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 10 Dec 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
- बसैत निवासी युवक को दी धमकी, थाना किशनी में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनी। गांव बसैत निवासी एक युवक के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। बात की तो फोन करने वाले ने कहा कि वह डीजीपी कार्यालय से बोल रहा है। मुकदमा वापस ले लो नहीं तो जान से हाथ धो बैठोगे। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव बसैत के रहने वाले राम गोपाल ने पुलिस को बताया कि बेटी प्रियंका का पति अनुज कुमार से पारिवारिक विवाद चल रहा है। 5 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। जब उन्होंने बात की बोल रहे व्यक्ति ने कहा कि वह डीजीपी कार्यालय लखनऊ से बोल रहा हूं। उन्हें मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाने लगा। कहा कि - चुपचाप मुकदमा वापस ले लो नहीं तो जान से हाथ धो बैठोगे। धमकी के बाद राम गोपाल ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। फोन कर धमकाने वाले व्यक्ति का नंबर पुलिस को देते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।