{"_id":"5fd641a68ebc3e3b661cfe8a","slug":"husband-wife-met-after-one-year-of-family-feud-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब और मोबाइल ने जुदा किए थे दंपती, साल भर बाद हुआ मिलन, लॉकडाउन ने छुड़ाई लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब और मोबाइल ने जुदा किए थे दंपती, साल भर बाद हुआ मिलन, लॉकडाउन ने छुड़ाई लत
Mon, 14 Dec 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:11 AM IST
सार
- आगरा के परिवार परामर्श केंद्र पर रविवार को नौ दंपतियों में समझौता हुआ। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें तालियां बजाकर विदा किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को ऐसे दंपती के बीच सुलह हो गई, जो लगभग सालभर से अलग रह रहे थे। कहीं पत्नी ने पति की शराब की लत के कारण तो कहीं पति ने पत्नी के मोबाइल पर ज्यादा बात करने के कारण शक में छोड़ दिया था। नौ दंपती में सुलह हो जाने पर केंद्र के सदस्यों ने ताली बजाकर उन्हें विदा किया।
विज्ञापन
परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी निरीक्षक कमर सुल्ताना ने बताया कि काउंसलर की मदद से उनको समझाया गया। नौ में से पांच मामलों में झगड़े की वजह शराब थी। पति शराब पीकर आता था और पत्नी की पिटाई करता। तंग आकर पत्नी मायके चली गई थी।
विज्ञापन
काउंसलर ने समझाया कि अगर किसी बात पर झगड़ा हुआ है तो उसे सुलझाया जा सकता है। दंपती की आमने-सामने बिठाकर बात कराई गई। जो गिले-शिकवे थे सामने आए। फिर दोनों साथ रहने के लिए राजी हो गए। यह एक बार में नहीं हुआ, 10-10 बार काउंसलिंग हुई, तब बात बनी।
विज्ञापन
'लॉकडाउन ने छुड़ाई शराब... अब कभी नहीं पीऊंगा'
खंदौली के युवक ने बताया कि एक साल पहले पत्नी छोड़कर चली गई थी। वह शराब पीता था, पत्नी को यह बर्दाश्त नहीं था। लॉकडाउन में जब शराब नहीं मिली तो अहसास हुआ कि इसके बिना रहा जा सकता है, पत्नी के नहीं। उसे फोन पर समझाया। अब हम साथ-साथ रहेंगे, कभी शराब नहीं पीऊंगा।
'जीजा से बात करने पर पति से लड़ाई',
परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी ने बताया कि रकाबगंज के एक दंपती के बीच झगड़ा इसलिए हुआ था क्योंकि विवाहिता फोन पर जीजा से एक-एक घंटे बात करती थी। पति को उस पर शक हो गया। वह झगड़ा करने लगा तो पत्नी मायके चली गई। मामला केंद्र में आया तो दोनों की काउंसलिंग हुई।
विवाहिता ने कहा कि वह जीजा से बात करती है तो इसमें गलत क्या है? पति ने कहा कि अगर गलत नहीं है तो उसके सामने बात क्यों नहीं करती। विवाहिता ने कहा कि अब वह उसके सामने ही बात करेगी। इसी पर दोनों में समझौता हो गया।