{"_id":"6251ed81a684ff4d97621da9","slug":"husband-was-about-to-flee-to-saudi-arabia-after-triple-talaq-arrested-agra-news-agr5297449191","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक के बाद सउदी अरब भागने वाला था पति, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक के बाद सउदी अरब भागने वाला था पति, गिरफ्तार
विज्ञापन
आगरा। थाना एत्माद्दौला पुलिस ने पत्नी को तीन बार तलाक बोलने के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि वह सऊदी अरब भागने की फिराक में था।
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा के मुताबिक, अफसाना ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि ससुराल के लोग दहेज की मांग कर रहे हैं। पति सऊदी अरब में काम करता है। वह घर आया था। दूसरी शादी की धमकी दे रहा था। उसने तीन तलाक बोल दिया।
पुलिस आरोपी की तलाश में लगी थी। शनिवार को मछली वाली पुलिया से आरोपी सलमान खान उर्फ इकरार को गिरफ्तार कर लिया। वह अलीगढ़ के बन्ना देवी इलाके का रहने वाला है।