{"_id":"65e5a1db64f36dfca60461cc","slug":"husband-wants-to-have-son-by-feeding-her-herbs-in-agra-this-worsens-wife-health-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने पहुंची पत्नी: बोली- पति नपुंसक है, जड़ी बूटियां खिलाकर पैदा करना चाहता बच्चा; बात सुन पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने पहुंची पत्नी: बोली- पति नपुंसक है, जड़ी बूटियां खिलाकर पैदा करना चाहता बच्चा; बात सुन पुलिस भी हैरान
Mon, 04 Mar 2024 04:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 04 Mar 2024 04:02 PM IST
सार
आगरा में पत्नी थाने पहुंची। यहां जो बताया उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। कहा कि पति नपुंसक है। जड़ी बूटियां खिलाकर बच्चा पैदा करना चाहता है। हमें न्याय दीजिए।
विज्ञापन
woman demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में कथावाचक पति अपनी पत्नी को जड़ी बूटियां खिलाकर और घर में हवन करके बेटा पैदा करना चाहता है। इससे पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। विरोध पर मारपीट की। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी दो महीने पहले मायके में आ गई। परिवार परामर्श केंद्र में न्याय की गुहार लगाई। आरोप लगाया कि पति नपुंसक है। इस वजह से ड्रामा करता है।
विज्ञापन
शाहगंज थाना क्षेत्र की निवासी युवती की चार महीने पहले वृंदावन के निवासी एक कथावाचक से हुई थी। पत्नी का आरोप है कि पति ज्यादातर पूजा-पाठ करता रहता है। उसे बिलकुल समय नहीं देता। गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारी नहीं निभाता। जड़ी बूटियां खिलाकर घर में हवन करवाता रहता था।
विज्ञापन
दो महीने पहले उसने अपने एक दोस्त को घर बुलाया। वह उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध पर पति ने मारपीट की। इससे पहले भी घर पर कई दोस्तों को ला चुका है। काउंसलर अमित गौड़ ने बताया कि रविवार को दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। मगर, पति नहीं आया। मामले में अगली तारीख दे दी गई है।
विज्ञापन