फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband sent wife objectionable videos to his girlfriend

UP: बेडरूम में लगाए कैमरे, पत्नी की हर पल की रिकॉर्डिंग, फिर प्रेमिका से कराया ऐसा काम; पार की बेशर्मी की हदें

Sun, 19 Apr 2026 11:13 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 19 Apr 2026 11:13 AM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पति ने कैमरे लगाकर पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो रिकाॅर्ड किए। इसके बाद उन वीडियो को अपनी प्रेमिका को भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Husband sent wife objectionable videos to his girlfriend
महिला सांकेतिक - फोटो : ai

विस्तार

शादी के बाद पति ने चोरी-छिपे बनाए गए पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो प्रेमिका को भेज दिए। इसका खुलासा तब हुआ जब मायके में रह रही विवाहिता को उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस मामले में हरीपर्वत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


हरीपर्वत क्षेत्र की महिला की शादी दिल्ली के पीतमपुरा क्षेत्र निवासी युवक के साथ 12 नवंबर, 2024 को हुई थी। महिला ने बताया कि वह और उसकी छोटी बहन दिल्ली में मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करती थीं। आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुर खुद का 500 करोड़ का कारोबार बताकर दहेज में 10 करोड़ और देने की मांग करता था। पति मारपीट करता था और बागपत की रहने वाली तनिक्षा नाम की महिला से बात करता था। तनिक्षा गुरुग्राम में नौकरी करती है।
विज्ञापन


 

आरोप लगाया कि 3 फरवरी, 2025 को ससुरालियों ने मारपीट कर बंधक बनाया था। पिता ने आकर पुलिस की मदद से उसे निकाला। तब से वह पिता के पास ही रह रही है। कुछ दिन पहले पता चला कि पति ने शादी के बाद चोरी से कमरे में कैमरा लगाकर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली थी। उसे तनिक्षा को भेज दिया गया था। दबाव बनाने के लिए तनिक्षा उन वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें-होटल के कमरे में खूनी खेल: पहले नशा, फिर प्रेमिका ने हथाैड़े-ब्लेड से दी खाैफनाक माैत; इसलिए किया मामा का कत्ल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed