फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband murdered on third day of marriage newly wed bride ruined her married life truth will shock you

UP: शादी, सुहागरात और फिर तीसरे दिन कत्ल...नई नवेली दुल्हन ने इसलिए पति को उतारा मौत के घाट, जानें सच

Wed, 14 May 2025 01:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 14 May 2025 01:34 PM IST
सार

शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन ने पति को जहर देकर मार दिया था। नई नवेली दुल्हन ने नकदी और जेवरात के लिए ये कांड किया और फरार हो गई थी। अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर दुल्हन को आजीवन कारावास के साथ 75 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
 

विज्ञापन
Husband murdered on third day of marriage newly wed bride ruined her married life truth will shock you
दुल्हन सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन ने पति को जहर देकर मार दिया था। उसके बाद नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई थी। अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के थाना कुंडा क्षेत्र के गांव बैलजुड़ी निवासी तारा उर्फ रुबीना को दोषी पाया। एडीजे-21 विराट कृष्ण श्रीवास्तव ने दोषी को आजीवन कारावास के साथ 75 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन


 
Trending Videos

यहां की है घटना
थाना जगदीशपुरा में आवास विकास सेक्टर-4 निवासी मृतक की बहन विशेषा देवी ने 25 मई 2016 को ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया था उनके छोटा भाई निर्मल सिंह 21 मई को उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के थाना कुंडा क्षेत्र के गांव बैलजुड़ी निवासी तारा से विवाह कर उसे घर लेकर आया था। घर में खुशी का माहौल था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन थी गायब
25 मई 2016 की सुबह उनका भतीजा भारत पिता को कमरे में जगाने गया तो वह बेड पर पड़े थे। यह देख उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर पड़ोस के लोग घर आ गए। भाई निर्मल को निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घर से पत्नी तारा और नकदी व जेवरात भी गायब थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उत्तराखंड से तारा को गिरफ्तार किया।
 
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में सामने आया असली नाम
पुलिस पूछताछ में पता चला कि तारा का असली नाम रुबीना था। वह पूर्व से ही शादीशुदा थी। वह ज्यादा उम्र के अविवाहित लोगों को जाल में फंसाकर उनसे शादी करती। मौका मिलते ही ससुराल से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो जाती थी।
 

जहर देकर ली थी जान
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जहर से हत्या की पुष्टि हुई थी। अभियोजन की तरफ से विशेष देवी, मृतक के पुत्र भारत, डॉ. प्रभात सिंह, पुलिस कर्मी धारा सिंह, एसओ तेजबहादुर सिंह, एसआई राजीव कुमार और विधि विज्ञान प्रयोशाला के अधिकारी कर्नल कुंवर प्रताप सिंह को गवाही के लिए अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed