{"_id":"5dfbc6458ebc3e87fb4594d7","slug":"husband-gave-triple-talaq-to-wife-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति चाहता है 12 बच्चे, इंकार करने पर दिया तलाक, पीड़ित पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति चाहता है 12 बच्चे, इंकार करने पर दिया तलाक, पीड़ित पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार
Fri, 20 Dec 2019 09:30 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 20 Dec 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जिले में तीन तलाक की चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के ग्राम मई बुजुर्ग की महिला ने आरोप लगाया है कि उसे शौहर ने सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि उसने 12 बच्चे पैदा करने से इंकार कर दिया था।
पीड़ित महिला का कहना है कि सास और ससुर भी यही दबाव बना रहे थे कि जितने बच्चे उनके हैं, उतने तो होने ही चाहिए। सास, ससुर के 12 बच्चे हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
महिला का मायका मई बुजुर्ग में है। उसकी शादी छह साल पहले नगला बीच के युवक के साथ हुई थी। महिला ने बताया कि उसके तीन बच्चे हुए जिनमें एक पुत्री की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद उसने पति से कहा कि दो ही बच्चे काफी हैं, इनकी परवरिश अच्छे ढंग से करेंगे।

पिटाई करने का भी आरोप
आरोप है कि इसी पर शौहर खफा हो गया। उसने अपने पिता से शिकायत की। ससुर ने कहा कि उसके 12 बच्चे हैं, इतने ही होने चाहिए। सास को बताया तो उसने भी यही कहा कि जब उसने 12 बच्चों को जन्म दिया तो तुझे क्या तकलीफ है।
महिला का कहना है कि इसके बावजूद वो राजी नहीं हुई तो उसे पीटा गया। इसकी शिकायत पुलिस से की। पिछले साल पुलिस ने समझौता कराया। दो दिन पहले पति ने उसे तलाक दे दिया।
पीड़िता की शिकायत पर क्षेत्राधिकारी ने थाना प्रभारी को जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। क्षेत्राधिकारी वीएस वीर कुमार ने बताया कि पीड़िता ने मारपीट और तलाक की शिकायत की है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी शादी की है तैयारी
महिला ने आरोप लगाया है कि उसका शौहर उसे तलाक देकर दूसरी शादी करना चाहता है। रिश्ता तय हो चुका है, महिला घर आ चुकी है। सिर्फ निकाह की रस्म बाकी है। उस महिला से भी कहा गया है कि वो 12 बच्चों को जन्म देगी, तभी उसे रखा जाएगा।