{"_id":"641f18621b87c85ba60532a3","slug":"husband-divorces-wife-for-not-meeting-dowry-demand-in-agra-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक: चार साल पहले हुआ था निकाह, दो बेटियां हैं, एक दिन पति ने कागज थमाया, बोला- घर से निकलो, तलाक दे दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक: चार साल पहले हुआ था निकाह, दो बेटियां हैं, एक दिन पति ने कागज थमाया, बोला- घर से निकलो, तलाक दे दिया
Sat, 25 Mar 2023 09:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 25 Mar 2023 09:21 PM IST
सार
आगरा में तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां चार वर्ष पहले एक युवती का निकाह हुआ। उसकी दो बेटियां भी हैं। एक दिन अचानक पति ने हाथ में कागज थमाया और बोला कि घर से निकलो तलाक दे दिया है। पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
आगरा में तीन तलाक का मामला आया सामने
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने पत्नी को तलाक दे दिया। पीड़िता दो मासूम बच्चियों के साथ थाने पहुंची। यहां पुलिस ने परिवार का मामला बताकर लौटा दिया। परेशान पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है। कमिश्नर ने ससुरालियों पर केस दर्ज करने आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो बेटियों की मां है पीड़िता
मामला खंदौली थाना क्षेत्र के नाई की सराय का है। यहां की निवासी पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह चार दिसंबर 2018 को टेढ़ी बगिया क्षेत्र के इस्लाम नगर में हुआ था। पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही दहेज के लिए उत्पीड़न किया जाने लगा। इस दौरान दो बेटियों का जन्म हुआ।
विज्ञापन
कागज थमाया, बोला तलाक दे दिया
बताया कि पति ने 22 मार्च 2023 को एक कागज हाथ में देकर बोला कि यहां से निकलो तुम्हें तलाक दे दिया है। 28 मार्च को वह अपने माता पिता के साथ ससुराल पहुंची तो मारपीट कर भगा दिया गया। धोखाधड़ी कर तीन तलाक दिया गया है। ट्रांस यमुना पुलिस ने शिकायत लेने से मना कर दिया। अब पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने केस दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन