फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband Demands 20 Lakhs from Wife After Wedding Night

UP: होटल संचालक ने दो साल लिव इन में रहने के बाद की शादी, सुहागरात पर की ऐसी मांग; एक बच्चे की मां के उड़े होश

Tue, 28 Apr 2026 08:44 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 28 Apr 2026 08:44 PM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में होटल संचालक द्वारा शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि होटल संचालक महिला के साथ लिव इन में रहा। पुलिस में शिकायत करने पर शादी की। सुहागरात पर युवक ने ऐसी मांग कर दी कि महिला के होश उड़ गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Husband Demands 20 Lakhs from Wife After Wedding Night
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद की महिला को हाथरस का युवक प्रेम जाल में फंसा कर शादी का वादा कर आगरा लाया। दो साल तक लिव इन में रहकर शोषण किया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की तो दोनों परिवारों की मर्जी से मंदिर में शादी कर दी गई। सुहागरात के बाद महिला से शादी समारोह की दावत के लिए 20 लाख रुपयों की मांग कर दी। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने सिकंदरा पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


गाजियाबाद निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी उम्र 25 वर्ष है। पहली शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी। एक बेटा होने के बाद पति ने छोड़ दिया और दूसरी महिला से शादी कर अलग रहने लगा। वह गाजियाबाद में अपनी मां के साथ रहती थी। दो वर्ष पहले नौकरी के सिलसिले में गई थी। रास्ते में हाथरस निवासी अपनेश से मुलाकात हुई। उसने बातों में फंसा कर दोस्ती की। शादी करने का झांसा देकर आगरा लाया। सिकंदरा के पश्चिमपुरी क्षेत्र में किराए के घर में रहने लगा। वह किराए पर होटल संचालित करता था। दो साल तक लिव इन में रहने के बाद पीड़िता ने शादी के लिए कहा। आरोपी टालने लगा तो हाथरस जिले के एक थाने में शिकायत की। आरोपी और उसके परिजन ने बातचीत की और पुलिस के सामने सहमति जताकर 23 अप्रैल को हाथरस के मंदिर में शादी कर ली और आगरा आ गया।
विज्ञापन


 

सुहागरात के अगले दिन उसने समाज के सामने शादी करने की बात कही और दहेज के रूप में 20 लाख खर्च करने को कहा। पीड़िता ने मना किया तो पारिवारिक दबाव बताकर रुपये नहीं देने पर छोड़ने की बात कहने लगा। कहीं शिकायत करने पर उसके अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी और छोड़कर चला गया। इसके बाद अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। मंगलवार को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की। पुलिस आयुक्त ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 
विज्ञापन

कई महिलाओं के साथ आरोपी के फोटो
पीड़िता ने बताया कि आरोपी सिकंदरा क्षेत्र में किराए का होटल संचालित करता है। उसके होटल में कई गलत काम करने वाली महिलाओं का आना जाना है। पीड़िता को उसके मोबाइल से अन्य महिलाओं के साथ अश्लील फोटो मिले हैं।

ये भी पढ़ें-Taj Mahal: सफाई कर्मचारी ने ताज की मीनार से बनाया ऐसा वीडियो, अधिकारियों के उड़ गए होश; सुरक्षा पर भी सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed