{"_id":"659a95f4d793efa4aa02d092","slug":"husband-dead-body-was-hanging-wife-was-sleeping-below-postmortem-report-revealed-secret-of-murder-2024-01-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: फंदे पर लटकी पति की लाश, नीचे सो रही थी पत्नी, आत्महत्या नहीं...पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला कत्ल का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फंदे पर लटकी पति की लाश, नीचे सो रही थी पत्नी, आत्महत्या नहीं...पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला कत्ल का राज
Sun, 07 Jan 2024 05:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 07 Jan 2024 05:46 PM IST
सार
पति की फंदे पर लटकती लाश और नीचे बेड पर सो रही पत्नी। ये दृश्य जब घरवालों ने देखा तो चीख पुकार मच गई। पत्नी की कहानी पर पुलिस आत्महत्या मानकर चल रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी कहानी को ही बदल दिया।
विज्ञापन
woman
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के गांव पलिया में जिस युवक की मौत को आत्महत्या माना जा रहा था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ अलग ही कहानी निकलकर पुलिस के सामने आई। रिपोर्ट से पता चला है कि युवक की मौत गला दबाने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया गया है कि पति का लाश फंदे पर लटक रही थी और आरोपी पत्नी नीचे सो रही थी। दृश्य देख घरवालों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस आई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
ये है मामला
गांव पलिया दोएम निवासी सोनू का शव शनिवार तड़के कमरे में फंदे पर लटका मिला था। कमरे में पति और पत्नी थे। सोनू की लाश फंदे पर लटकी हुई थी, वहीं नीचे बेड पर पत्नी सो रही थी। घरवालों ने जब सोनू की लाश को फंदे पर लटका देखा तो चीख पुकार मच गई। सोनू की मां निर्मला देवी ने अपनी ही पुत्रवधु पर हत्या करने का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ पत्नी को हिरासत में लिया था।
ये भी पढ़ें - आंखों से देखी इज्जत लूटती: आधी रात बहू के कमरे में हो रही थी हलचल, ऐसा दृश्य देख शर्म से पानी-पानी हुआ ससुर

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला कत्ल का राज
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। हत्या की पुष्टि होने पर मां निर्मला देवी ने बहू प्रीती के साथ चार अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी। उसने कहा बेटे सोनू की शादी ढ़ाई वर्ष पूर्व प्रीती के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति और पत्नी में अनबन रहती थी। पूछने पर सोनू ने पत्नी पर कई आरोप लगाए थे। विवाद के कारण प्रीती अपने मायके में रह रही थी। समझाने पर कुछ माह पूर्व ही आई थी। शुक्रवार की सायं चार लोग आए थे।

पुलिस कर रही तहरीर मिलने का इंतजार
थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - Agra: पति ने मायके में छोड़ी पत्नी, वापस ले जाने के लिए रखी ऐसी शर्त; जानकर रह जाएंगे हैरान

पुलिस कर रही पत्नी से पूछताछ
जसराना के पलिया दोएम निवासी सोनू की मौत के बाद पुलिस ने परिजनों द्वारा लगाए आरोपों के बाद उसकी पत्नी प्रीती को हिरासत में लिया है। हिरासत में लेने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान महिला कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि महिला कह रही है कि वह रात में सो रही थी, सुबह जगी तो उसके पति का शव फंदे पर लटका हुआ था।