{"_id":"6235bb4e87d064564c145726","slug":"husband-beat-up-his-wife-accused-of-acid-attack-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: मायके रह रही पत्नी को पति ने पीटा, तेजाब डालने का लगाया आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: मायके रह रही पत्नी को पति ने पीटा, तेजाब डालने का लगाया आरोप
Sat, 19 Mar 2022 04:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 19 Mar 2022 04:45 PM IST
सार
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में अपनी मां के साथ रह रही महिला का आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट की। इतने से भी दिल नहीं भरा तो उस पर तेजाब डाल दिया।
विज्ञापन
महिला से मारपीट (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एत्माद्दौला के कृष्णा बाग कॉलोनी में एक महिला ने पति पर मारपीट और तेजाब डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़त महिला की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कृष्णा बाग कॉलोनी निवासी मुवीना की शादी को कई साल हो चुके हैं। वह अपनी मां के साथ रहती है। शुक्रवार शाम को महिला ने शिकायत की कि पति और ससुराली उससे मिलने आए थे। उन्होंने गाली गलौज की। इस दौरान लात घूंसों से मारा-पीटा। पीड़ित महिला का आरोप है कि उस पर तेजाब भी डाल दिया गया, जिससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन
वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा का कहना है कि महिला चाय का खोखा अपनी मां के साथ चलाती है। कई साल पहले उसका पति से विवाद हो गया था, तब से मायके में रह रही है। महिला का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल में तेजाब की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता को भी बयान के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन