फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband and wife clash over money dispute in Agra: Beat each other with slippers on the street

आगरा में पैसों के विवाद पर पति-पत्नी में मारपीट: सड़क पर एक-दूसरे को चप्पलों से पीटा, तमाशबीन बने लोग; VIDEO

Sun, 21 Jun 2026 10:04 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: विकास कुमार Updated Sun, 21 Jun 2026 10:04 PM IST
सार

पति-पत्नी के बीच करीब 30 मिनट तक हंगामा होता रहा। खास बात यह थी कि इस स्थान पर कई ढाबे और चाय की दुकान हैं। हर वक्त यहां पुलिस कर्मी मौजूद रहते हैं। इसके बाद भी किसी ने दोनों को रोकने का प्रयास नहीं किया और मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। 

विज्ञापन
Husband and wife clash over money dispute in Agra: Beat each other with slippers on the street
सड़क पर पति पत्नी की लड़ाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आगरा में पुलिस लाइन के सामने रुपयों को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। कुछ देर बहस के बाद दोनों में मारपीट होने लगी। घटना का वीडियो वायरल हुआ है।

विज्ञापन


बहस के बाद होने लगी मारपीट
मामला फायर स्टेशन के पास का है। रविवार सुबह 11:30 बजे तिराहे पर मंदिर के पास एक युवक और युवती थैले में सामान लेकर जा रहे थे। अचानक खर्च हुए रुपयों को लेकर उनमें बहस होने लगी। युवती युवक से रुपये मांगने लगी। गुस्से में युवक का कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद दोनों में मारपीट होने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दूसरे को मारे चप्पल
कुछ देर लड़ने के बाद दोनों थक कर सड़क पर एक दूसरे को पकड़ कर बैठ गए। गाली गलौज करते हुए एक दूसरे को चप्पलें मारते रहे। कुछ लोगों ने बचाने की कोशिश की। पता चला कि दोनों पति-पत्नी हैं। इसके बाद लोग दूर हट गए। 

विज्ञापन

न पुलिस आई न कोई आम आदमी
पति-पत्नी के बीच करीब 30 मिनट तक हंगामा होता रहा। खास बात यह थी कि इस स्थान पर कई ढाबे और चाय की दुकान हैं। हर वक्त यहां पुलिस कर्मी मौजूद रहते हैं। इसके बाद भी किसी ने दोनों को रोकने का प्रयास नहीं किया और मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। मामले में किसी ने पुलिस शिकायत नहीं की है। मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed