फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband abandons pregnant woman in village, accuses her of demanding 1 lakh rupees, left without food after being beaten by in-laws, appeals to ACP for protection of life and property

Agra News: पति ने गांव में छोड़ी गर्भवती, एक लाख रुपये मांगने का आरोप, ससुरालियों की पिटाई से खाने को मोहताज हुई, एसीपी से लगाई जान माल की रक्षा की गुहार

Wed, 29 Apr 2026 12:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Husband abandons pregnant woman in village, accuses her of demanding 1 lakh rupees, left without food after being beaten by in-laws, appeals to ACP for protection of life and property
बाह। शादी के बाद से उत्पीड़न झेल रही जैतपुर के मऊ गांव की 7 माह की गर्भवती लक्ष्मी का मारपीट के बाद ससुरालियों ने खाना पीना बंद किया तो वह मंगलवार को अपनी जान माल की रक्षा की गुहार लगाने के लिए एसीपी बाह हरेकृष्ण शर्मा से मिली।
विज्ञापन

अहमदाबाद की लक्ष्मी की शादी करीब 7 साल पहले जैतपुर के मऊ गांव के पुजारी के साथ हुई थी। एसीपी को संबोधित प्रार्थना पत्र में लक्ष्मी ने कहा है कि 8 मई 2024 को पति उसे मऊ गांव में छोड़ कर चला गया था, कहा था कि काम धंधे के लिए एक लाख रुपये मायके से लाएगी, तभी साथ रखेगा। 11 मई 2024 को कमरे में बंद कर तकिया से मुंह दबा कर जान लेने की कोशिश की, चीख पुकार पर पहुंचे पड़ोसियों ने जान बचाई थी। पंचों ने राजीनामा कराया तो पति उसे अपने साथ अहमदाबाद ले गया। 28 दिसंबर 2025 को वह मऊ गांव में यह कह कर छोड़ गया कि 5 माह की गर्भवती हो, घर पर देखभाल हो जाएगी। देखभाल की बजाय ससुराली उत्पीड़न पर उतारू हैं। 25 फरवरी 2026 की रात ससुरालियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कॉल किए जाने पर 112 पुलिस आई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस के जाने के बाद ससुरालियों ने गाली गलौज की। खाना पीना तक नहीं दे रहे। एसीपी ने जैतपुर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed