फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Huge Transfer In Agra Police By Ig Renge Naveen Arora Before Up Election 2022

बदलाव: आगरा पुलिस में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, इनके हुए तबादले, देखें नाम

Sat, 18 Sep 2021 09:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 18 Sep 2021 09:24 AM IST
सार

आईजी रेंज नवीन अरोरा ने देर रात तबादलों की सूची जारी की, रेंज में 64 निरीक्षकों के तबादले 

विज्ञापन
Huge Transfer In Agra Police By Ig Renge Naveen Arora Before Up Election 2022
आगरा रेंज आईजी नवीन अरोरा - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आगरा रेंज में 64 निरीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। आगरा से 30 निरीक्षकों को मथुरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद भेजा गया है। शुक्रवार रात को आईजी रेंज नवीन अरोरा ने तबादले की सूची जारी की।

विज्ञापन

वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव हैं। इसको देखते हुए चुनाव आयोग ने निर्देश दिए थे कि तीन साल से एक ही जिले में जमे राजपत्रित अधिकारियों के तबादले किए जाएं। डीजीपी आफिस से तीन साल से एक ही जिलों में तैनात इंस्पेक्टरों को भी शामिल कर लिया गया। रेंज से 64 निरीक्षकों के तबादले किए गए। इनमें कई थाना का प्रभार संभाल रहे हैं। आगरा से सबसे ज्यादा 30 निरीक्षक हटे, जबकि फिलहाल 15 निरीक्षक आ रहे हैं। आईजी ने बताया कि डीजी कार्यालय के निर्देश पर स्थापना बोर्ड की बैठक के बाद निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन

आगरा से इनके हुए तबादले
आगरा से मैनपुरी जाने वालों में शैलेंद्र कुमार शर्मा, कमलेश सिंह, विनोद कुमार पायल, नरेंद्र कुमार, नरेंद्र शर्मा, विकास कुमार, कैलाश बाबू, कुशलपाल सिंह और सलीम खान हैं। फिरोजाबाद जाने वालों में बैजनाथ सिंह, विजय राम दीक्षित, उदयवीर मलिक ,राजेश कुमार पांडेय, बेगपाल सिंह, राजेश्वर प्रसाद त्यागी, प्रदीप कुमार पांडेय हैं। मथुरा जाने वालों में सुशील कुमार वर्मा, रोहताश सिंह, संजय कुमार त्यागी, गीता सिंह, अलका ठाकुर, शाह नजर अहमद, अजय कौशल, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार सिंह, अशोक कुमार, सुभाष चंद यादव, दिनेश कुमार, गौरव सब्बरवाल और राजकमल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:
आगरा: बल्ली पर खड़े थे अवैध होर्डिंग, तेज हवा चली तो गिर पड़े, कार्रवाई पर अधिकारी 'मौन'


आगरा मंडल में बुखार का कहर: डेंगू-वायरल से 11 की मौत, फिरोजाबाद में हुईं पांच मौतें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed