{"_id":"64a3c86a1d3821b7940635cc","slug":"yamuna-riverfront-will-be-built-on-kailash-temple-in-agra-2023-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कैलाश मंदिर पर बनेगा यमुना रिवर फ्रंट, हाईवे पर होगा प्रवेश द्वार और घाट बनेंगे सुंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कैलाश मंदिर पर बनेगा यमुना रिवर फ्रंट, हाईवे पर होगा प्रवेश द्वार और घाट बनेंगे सुंदर
Tue, 04 Jul 2023 12:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:51 PM IST
सार
आगरा में कैलाश मंदिर पर यमुना में रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। इसका प्रवेश द्वार हाईवे पर होगा और घाटों को और अधिक सुंदर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Agra News: कैलाश घाट पर प्रस्तावित रिवर फ्रंट का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में कैलाश मंदिर पर यमुना रिवर फ्रंट बनेगा। बनारस की तर्ज पर घाट होंगे। हाईवे पर भव्य प्रवेश द्वार बनेगा। मंदिर के बाहर पार्किंग होगी। श्रद्धालुओं के लिए जनसुविधाएं होंगी। यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन ने कैलाश घाट सौंदर्यीकरण व रिवर फ्रंट विकसित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने सिकंदरा स्थित प्राचीन कैलाश मंदिर पर यमुना किनारे के कायाकल्प की योजना बनाई है। करीब 4 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद कैलाश मंदिर पर्यटक और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- भीषण हादसे में छह की मौत: हाथों में बेटे ने तोड़ा दम..फिर टूट गई पिता की सांस, अपनो के शव देख बिलख पड़े परिवार
विज्ञापन
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने प्रोजेक्ट बनाया है। वन विभाग, राजस्व विभाग व अन्य विभागों के समन्वय से भूमि की व्यवस्था की जा रही है। कैलाश मंदिर पर प्रस्तावित घाट करीब 250 मीटर चौड़ा होगा। नदी की सतह में सीढि़यां होंगी। घाट पर ही स्नान के बाद वस्त्र बदलने के लिए कमरा बनेगा।
यह भी पढ़ेंः- Agra Accident News: कार की टक्कर से ऑटो सवार पिता-पुत्र समेत छह की मौत, चार लोग घायल; मची चीख-पुकार
यह भी पढ़ेंः- Agra Accident News: कार की टक्कर से ऑटो सवार पिता-पुत्र समेत छह की मौत, चार लोग घायल; मची चीख-पुकार
एडीए का प्रस्ताव खारिज
कैलाश मंदिर पर घाटों के सौंदर्यीकरण व रिवर फ्रंट विकसित करने के लिए पहले आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने प्रस्ताव बनाया था। प्रस्ताव शासन को रास नहीं आया। जिसके बाद पर्यटन विभाग और यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन के प्रस्ताव पर शासन के साथ सहमति बनी है।यह भी पढ़ेंः- UP News: आधी रात को पत्नी के कमरे में था अंजान शख्स, शोर सुनकर पहुंचा पति, नजारा देख छूट गए पसीना
दो साल से हो रही कवायद
दो साल से यमुना किनारे स्थित कैलाश मंदिर के घाटों के पुनर्उद्धार की कवायद हो रही है। 2022 में तत्कालीन एडीए उपाध्यक्ष राजेंद्र पैंसिया, फिर निवर्तमान एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ सहित कई अफसरों ने दौरा किया। डीएम ने बैठकें की। जिसके बाद मसौदा तैयार हो सका है।यह भी पढ़ेंः- Video: भाजपा सांसद के बाद विधायक ने बीच चौराहे पुलिस को हड़काया, बोले- वर्दी का ख्याल है नहीं तो यहीं ठोकेंगे