{"_id":"5eb197688ebc3e90955a6f6c","slug":"hotspot-tundla-news-agr440615157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब टूंडला का उसायनी बना नया हॉटस्पॉट, कोरोना संक्रमित महिला मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब टूंडला का उसायनी बना नया हॉटस्पॉट, कोरोना संक्रमित महिला मिली
विज्ञापन
टूंडला में मार्ग पंचवटी का मार्ग बंद करते पालिकाकर्मी
- फोटो : TUNDLA
टूंडला(फिरोजाबाद)। टूंडला के प्रतापपुर, नगला कुम्हारान व गढ़ी निर्भय के बाद अब उसायनी गांव हॉटस्पॉट क्षेत्र बन गया है। गांव की एक महिला के कोरोना पॉजिटिव आने से गांव में हड़कंप है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के संपर्क में आने वाले परिजनों को क्वारंटीन के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं पुलिस ने पूरे गांव को सील कर दिया है।
आगरा के श्रीपारस हॉस्पीटल से संक्रमित हुआ टूंडला के प्रतापपुर निवासी एक स्वास्थ्यकर्मी के संपर्क में आई उसकी पत्नी व छह अन्य लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इसके बाद इसी हॉस्पीटल में अपने रिश्तेदार को देखने गए रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उक्त लोग ठीक होकर घर भी नहीं आए थे, कि गांव गढ़ी निर्भय में मुंबई से आया एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकल आया।
वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय चौहान व थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ने गांव के मार्गों पर अवरोधक व बल्लियां लगवाकर सील करा दिया है। इसके साथ ही लोगों को गांव से बाहर न जाने एवं बाहरी लोगों को अंदर जाने प्रतिबंध लगा दिया है। सीओ अजय चौहान का कहना है कि गांव को सील कर सतर्कता बरती जा रही है।