{"_id":"658a5a903b2da658a0052163","slug":"hotels-are-once-again-under-watch-of-police-after-young-men-and-women-were-caught-in-guest-house-in-agra-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जिस गेस्ट हाउस में पुलिस ने पकड़े युवक-युवतियां, उसमें प्रेमी कर चुका प्रेमिका की हत्या, नाम बदल चल रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जिस गेस्ट हाउस में पुलिस ने पकड़े युवक-युवतियां, उसमें प्रेमी कर चुका प्रेमिका की हत्या, नाम बदल चल रहा था
Tue, 26 Dec 2023 10:16 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 26 Dec 2023 10:16 AM IST
सार
आगरा में जिस गेस्ट हाउस में पुलिस ने युवक-युवतियों को पकड़ा था, उसी में प्रेमी अपनी प्रेमिका की हत्या कर चुका है। अब वह नाम बदलकर चल रहा है।
विज्ञापन
होटल में युवक-युवतियां पकड़े गए। (सांकेतिक)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने जिस होटल से युवक-युवतियों को पकड़ा था, उसी में तीन साल पहले प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या की थी। अब वह नाम बदलकर चल रहा था। अब तक शहर के कई होटलों और गेस्ट हाउस में देह व्यापार पकड़ा जा चुका है। घंटे के हिसाब से युवक और युवतियों को कमरे भी दिए जाते हैं। पुलिस एक बार कार्रवाई करती है। इसके बाद चेकिंग तक नहीं होती। यही वजह है कि कार्रवाई के बाद होटल नाम बदलकर चल रहे हैं। ऐसे में पुलिस की नजर एक बार फिर होटलों पर हैं।
विज्ञापन
रविवार को सिकंदरा स्थित गंगा गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापा मारकर युवक और युवतियों को पकड़ा था। उन्हें घंटों के हिसाब से कमरे दिए गए थे। पुलिस ने युवकों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि गंगा गेस्ट हाउस में देह व्यापार की सूचना मिली थी। मगर, युवक-युवती सहमति से कमरों में मिले। देह व्यापार जैसी बात नहीं थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Mathura: मथुरा-वृंदावन के विकास और यातायात सुधार पर सीएम का मास्टर प्लान, लागू हुआ तो सुधर जाएंगे हालात
विज्ञापन
जांच में यह भी पता चला कि गेस्ट हाउस में वर्ष 2020 में सिकंदरा की युवती की हत्या हुई थी। प्रेमी हत्या कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। फर्जी आईडी पर कमरा लिया गया था। अब यह गेस्ट हाउस नाम बदलकर चल रहा था। शहर में कई और होटलों में देह व्यापार की शिकायत मिली है। इन पर कार्रवाई के लिए टीम को लगाया गया है। जल्द ही छापामार कार्रवाई से लेकर चेकिंग की जाएगी।