{"_id":"60dd5b508ebc3e4ae9570935","slug":"hot-day-of-agra-know-weather-forecast-of-next-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"लू ने झुलसाया: उमस ने किया बेहाल, जानिए अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा आगरा का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लू ने झुलसाया: उमस ने किया बेहाल, जानिए अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा आगरा का हाल
Thu, 01 Jul 2021 11:36 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:36 AM IST
सार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक गुरुवार को भी तापमान बढ़ा रहेगा और सामान्य से ज्यादा रह सकता है। गर्मी और उमस बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
आगरा: महताब बाग में गर्मी से व्याकुल हुई युवती तो चेहरा डाला पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जून में आगरा प्रदेश के टॉप 3 गर्म शहरों में बना रहा और 15 दिन से ज्यादा नंबर एक पर रहा। बुधवार को भी आगरा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां पारा 44 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच गया। ताजनगरी में बुधवार का दिन ऐसा रहा मानो आसमान से अंगारे बरस रहे हों। गर्मी के साथ तेज हवाओं के कारण उड़ती धूल ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। पसीने से तरबतर लोग धूल से और बेहाल हो गए। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक गर्मी का कहर ऐसे ही झेलना पड़ेगा। फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं हैं।
बुधवार को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दिन में 6 डिग्री और रात में 4 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। सुबह 9 बजे ही पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया। दिन भर अंगारों की बारिश होती रही। कूलर और पंखे बेअसर रहे। कूलर में दिन में दो बार की जगह तीन बार पानी भरने की जरूरत पड़ गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक गुरुवार को भी तापमान बढ़ा रहेगा और सामान्य से ज्यादा रह सकता है। गर्मी और उमस बरकरार रहेगी।
ये सबसे गर्म शहर
शहर अधिकतम न्यूनतम
आगरा 43.7 29.8
अलीगढ़ 43.2 29
बांदा 42.6 28.8
सरकार हमारा दर्द समझिए: हर तरफ खोदा पड़ा आगरा.... लोग जाम, धूल, गंदगी झेलने को मजबूर, पढ़िए ये खास रिपोर्ट