{"_id":"6383a96ca33e3307d35c7ced","slug":"horse-lovers-are-being-liked-by-the-beauty-of-8-lakhs-and-the-tantrums-of-gauri-of-5-lakhs-kasganj-news-agr554991053","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घोड़ा प्रेमियों को भा रहे 8 लाख की सुंदरी व 5 लाख की गौरी के नखरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घोड़ा प्रेमियों को भा रहे 8 लाख की सुंदरी व 5 लाख की गौरी के नखरे
विज्ञापन
सोरोंजी (कासगंज)। तीर्थनगरी के लहरा रोड पर नुमाइश ग्राउंड में लगा शिवराज मेला विभिन्न प्रजातियों के घोड़े घोड़ियों से गुलजार है। पशु मेले में ऊंचे कद काठी के घोड़े घोड़ी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैँ। मेले में 8 लाख की सुंदरी और 5 लाख की गौरी घोड़ी के नखरे घोड़ों के प्रेमियों को खूब भा रहे हैं।
शिवराज पशु मेले में में प्रदेश के अलावा राजस्थान, गुजरात, एमपी, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, नेपाल के पशु व्यापारी भी व्यापार करने के लिए आ रहे हैं। उनके द्वारा विभिन्न नस्ल के घोड़ों को खरीद फरोख्त के लिए लाया गया है। मेले में काठियावाड़ी, अबलक, संजाब, बालोतरा, इंग्लिश आदि प्रजातियों के लगभग 500 घोड़े घोड़ी मेले में बिक्री के लिए मौजूद हैं।
फिरोजाबाद के उमेश फौजी मेले में सुंदरी और गोरी घोड़ियों के साथ आए हैं। 63.5 इंच ऊंची सुंदरी राजस्थानी मारवाड़ी है, 8 लाख कीमत की यह घोड़ी दौड़ती है तो हवा से बातें करती है। 59 इंच ऊंची गोरी निकुरी बछेड़ी है, 5 लाख कीमत की यह शानदार घोड़ी है। वहीं आगरा से आये घोड़ा व्यापारी योगेश का घोड़ा 2 लाख कीमत का है। यह सुंदरता के लिए आकर्षण बना हुआ है।
विज्ञापन
मारूति को दौड़ में पछाड़ने पर 11 हजार का इनाम
नगला केसिया के संतोष पहलवान अपने घोड़ा मारुति के साथ मेला पहुंचे हैं। उनका दावा है कि मारूति सबसे तेज दौड़ता है। उन्होंने उसकी कीमत 2.20 लाख रखी है। उनका कहना है कि किसी भी सफेद घोड़े के साथ यहां से अलीगढ़ तक की दौड़ करा ली जाए, यदि कोई उसे पछाड़ देता है तो वह 11 हजार रुपये का इनाम देंगे।