फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Horrific accident on jeevani Mandi Marg  bus rammed auto two killed and two injured

Agra: रोडवेज बस ने ऑटो को रौंदा, रेलवे कर्मी की पत्नी व बेटी सहित तीन की मौत

Sun, 23 Oct 2022 10:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 10:30 AM IST
सार

सूचना मिलते  ही थाना हरीपर्वत पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजने के साथ ही मृतकों की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
Horrific accident on jeevani Mandi Marg  bus rammed auto two killed and two injured
बस ने ऑटो को रौंदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सुबह-सुबह जीवनी मंडी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ। रोडवेज बस ने सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में रेलवे कर्मी की पत्नी, बेटी और ऑटो चालक की मौत हो गई। घटना से दो परिवारों में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। रेलवे कर्मी का बेटा भी घायल हुआ है। वह अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन

गांव जा रहा था परिवार 

मूल रूप से भोगांव मैनपुरी निवासी बृजपाल सिंह रेलवे में तकनीकी विभाग में कर्मचारी है  आगरा कैंट स्टेशन पर तैनात हैं। दीपावली पर वह परिवार सहित अपने गांव जा रहे थे। रविवार सुबह 5:00 बजे ईदगाह स्थित रेलवे कॉलोनी से वाटर वर्क्स जाने के लिए ऑटो किया था। उनके साथ 34 वर्षीय पत्नी शीला देवी, 13 साल की बेटी विजयलक्ष्मी और बेटा 11 साल का जयदीप भी था। राहुल नगर मोहल्ला, बोदला निवासी ऑटो चालक विष्णु उन्हें लेकर जा रहा था। वह जैसे ही वाटर वर्क्स के सामने मस्ता की बगीची पर आए। एक रोडवेज बस ने ओवरटेक किया। इस दौरान ऑटो में टक्कर मार दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: कोई रंजिश न थी..., चार साल के बच्चे को गोली मारते वक्त नहीं कांपे हाथ, पढ़िए खौफनाक वारदात की पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

पलट गया ऑटो 

हादसे में ऑटो पलट गया। बृजपाल दूर जा गिरे। उनकी पत्नी, बेटा, बेटी और ऑटो चालक गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद लोग जुट गए। सभी घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शीला देवी और विजयलक्ष्मी की मौत हो गई। जयदीप का दिल्ली गेट स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं ऑटो चालक ने भी दम तोड़ दिया। जानकारी पर बड़ी संख्या में परिजन पहुंच गए। थाना हरी पर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed