फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Home Guard Recruitment Exam: 75,000 candidates will try their luck at 28 centres

होमगार्ड भर्ती परीक्षा: 28 केंद्रों पर 75 हजार अभ्यर्थी आजमाएंगे भाग्य

Fri, 24 Apr 2026 02:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Home Guard Recruitment Exam: 75,000 candidates will try their luck at 28 centres
आगरा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इसके लिए कुल 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 75,168 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला की गई। इसमें डीएम ने कहा कि परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं होगा और लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में तीन दिनों तक यह परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 10 से 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी। केंद्रों पर 28 सेक्टर और 28 स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। भीषण गर्मी को देखते हुए केंद्रों पर शीतल पेयजल, अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक मिलान के लिए छायादार स्थान (ग्रीन नेट) तय करने को कहा गया है। इसके साथ ही प्रत्येक केंद्र पर मेडिकल टीम, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की मौजूदगी अनिवार्य की गई है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान सहित पुलिस, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि परीक्षा के संबंध में सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह, झूठी खबर या अनर्गल सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। गोपनीय सामग्री (प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिका) को कड़ी सुरक्षा में स्टैटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ही खोला और सील किया जाएगा। प्रशिक्षण सत्र के अंत में एक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों की शंकाओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के कड़े घेरे में होंगे परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में केवल अभ्यर्थियों और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। परीक्षा के दौरान आसपास की फोटोकॉपी और स्कैनर की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। मोबाइल, ब्लूटूथ, डिजिटल वॉच, ई-गैजेट्स और किसी भी प्रकार के कम्युनिकेशन डिवाइस पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बिना पहचान पत्र के किसी कर्मचारी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। रोडवेज और स्मार्ट सिटी बसों को परीक्षा केंद्रों के रूट के अनुसार संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों के लिए वेटिंग एरिया बनाए जाएंगे। मेट्रो निर्माण कार्य के चलते यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed