{"_id":"678d30106a3a182193067e1c","slug":"home-guard-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-130530-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़क हादसे में घायल होमगार्ड ने इलाज के दौरान दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़क हादसे में घायल होमगार्ड ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
Sun, 19 Jan 2025 10:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 19 Jan 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
मृतक होमगार्ड बृजराज सिंह का फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनी। थाना क्षेत्र में 29 दिसंबर को हुए सड़क हादसे में घायल होमगार्ड ने इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम को दम तोड़ दिया। परिजन इटावा के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। स्थानीय पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
कस्बा किशनी क्षेत्र के गांव नगला बने निवासी ब्रजराज सिंह (57) थाने में ही होमगार्ड की ड्यूटी कर रहे थे। 29 दिसंबर की देर शाम वह ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से घर आ रहे थे। तभी बाइक अचानक सामने आए गोवंश से टकरा कर वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन ने सीएचसी पर प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद इटावा ले जाकर एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे।
शनिवार की शाम को होमगार्ड की अचानक तबीयत फिर से बिगड़ गई। जब तक परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई लेकर जाते, तब तक होमगार्ड दम तोड़ चुके थे। मौत की जानकारी होने के बाद परिजन रोने बिलखने लगे। परिजन शव को लेकर गांव आ गए। स्थानीय पुलिस ने शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। हादसे के बाद होमगार्ड के घर में मातम पसरा हुआ है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।