फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Home guard dies in suspicious circumstances, officers arrived

संदिग्ध परिस्थितियों में होमगार्ड की मौत, पहुंचे अफसर

Fri, 03 Sep 2021 07:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Home guard dies in suspicious circumstances, officers arrived
कासगंज। सहावर क्षेत्र में गंजडुंडवारा रोड पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। तीन साथियों के साथ ड्यूटी कर रहे होमगार्ड की अचानक मौत से अन्य साथी घबरा गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। मूल रूप से सहावर थाना क्षेत्र के गांव खोजपुर के रहने वाले कैलाश चंद्र (50) पुत्र रामलाल होमगार्ड विभाग में तैनात थे। फिलहाल परिवार के साथ उझानी में रह रहे थे और प्रतिदिन ड्यूटी करने उझानी से कासगंज आते थे। उनकी ड्यूटी वृहस्पतिवार की रात गंजडुंडवारा रोड पर कक्का वाली बगीची में लगी थी। उनके साथ अन्य दो होमगार्ड भी थे।
विज्ञापन

तीनों होमगार्ड रात्रि ड्यूटी कर रहे थे। इसी बीच देर रात लगभग 11 बजे अचानक कैलाश चंद्र जमीन पर गिर पड़े। अन्य साथियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ सहावर शैलेंद्र परिहार, थाना प्रभारी राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे। होमगार्ड को अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। होमगार्ड की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed