फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Holika Dahan 2023 right time puja shubh muhurt according to astrologer in agra up news

Holika Dahan 2023: होली पूजन के लिए कुछ ही देर तक है शुभ समय, जानें होलिका दहन का मुहूर्त और पूजा विधि

Tue, 07 Mar 2023 03:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Mar 2023 03:50 PM IST
सार

Holika Dahan 2023: होलिका दहन से पहले होली का पूजन शुरू हो गया है। कुछ देर तक ही शुभ समय है, इसके बाद होलिका दहन की तैयारी शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
Holika Dahan 2023 right time puja shubh muhurt according to astrologer in agra up news
होलिका पूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Holika Dahan 2023: होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होता है। इसके अगले दिन होली का पर्व मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि होली का पर्व प्रह्लाद और होलिका से जुड़ा है। हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता और उसके अगले दिन रंगों की होली होती है।
विज्ञापन

पूजन का शुभ मुहूर्त

महिलाओं के होली पूजन का शुभ मुहूर्त दिन में 10:27 से 12:23 तक और शाम को 4:30 से 5:15 तक शुभ रहेगा।

होलिका दहन शुभ मुहूर्त

 ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय ने बताया कि सूर्योदय के साथ पूर्णिमा का उदय 7 मार्च यानि आज है इसलिए होली का दहन आज ही होगा। होलिका दहन का समय रात 8.40 से लेकर 10.35 तक का शुभ काल है।
विज्ञापन

 

इस प्रकार करें पूजा

सभी महिलाएं गीत व भजन गाती हुई अपने समीप की होली का पूजन करती हैं। पूजा में रोली, हल्दी और अक्षत, गुलरी की माला से पूजन करके हरे चने, गुझिया, जौ की बाली का भोग लगाया जाता है। पूजन करने के उपरांत हाथ में जल का पात्र लेकर एक या पांच बार होलिका की परिक्रमा लगाई जाती है। भगवान श्रीकृष्ण से परिवार की सुख समृद्धि की और निरोगी काया रहने की प्रार्थना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशि के अनुसार खेले  इन रंगों से होली

धार्मिक मान्यता के अनुसार हर राशि के लिए एक अलग शुभ रंग होता है, जिसका इस्तेमाल करने पर उन राशि के लोगों को लाभ होता है। आइये जानते हैं कि ग्रहों के अनुसार किस राशि के लोगों को कौन सा रंग लगाना चाहिए?  ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि राशि के रंगों से होली खेलने पर ग्रह दोष खत्म होने लगते हैं। सुख और समृद्धि बढ़ती है। 

1- मेष राशि- गुलाबी 
2- वृषभ राशि-आसमानी 
3- मिथुन राशि-हरा
4- कर्क राशि-सफेद 
5- सिंह राशि-लाल 
6- कन्या राशि- नारंगी 
7- तुला राशि-नीला 
8- वृश्चिक राशि- पीला 
9- धनु राशि- गुलाबी 
10- मकर राशि- फिरोजी 
11- कुंभ राशि- आसमानी 
12- मीन राशि-पीला रंग

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed