फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Holi in mathura will be played by gulal of ayodhya

इस बार अयोध्या के गुलाल से खेली जाएगी कन्हैया की नगरी में होली

Sat, 10 Feb 2018 12:55 PM IST
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 10 Feb 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
Holi in mathura will be played by gulal of ayodhya
सांकेतिक चित्र
भगवान श्रीराम के शहर के गुलाल से कन्हैया इस बार होली खेलेंगे। अयोध्या से संत गुलाल लेकर मथुरा पहुंचेंगे। इस गुलाल में अयोध्या का रज भी मिला होगा। 26 फरवरी को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होने वाली होली में इस गुलाल का प्रयोग किया जाएगा। प्रसाद स्वरूप भक्तों को भी यह गुलाल भेंट किया जाएगा।
विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में होली की धूम मचने लगी है। मंदिरों में हर रोज गुलाल उड़ रहा है। कान्हा को होली के गीत सुनाए जा रहे हैं। बरसाना, नंदगांव, श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारिकाधीश, गोकुल, महावन और बलदेव में होने वाले होली के आयोजनों की तैयारियां चल रही हैं। 
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान में रंगभरनी एकादशी को होली का आयोजन किया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान में भगवान को लगने वाला गुलाल अयोध्या से मंगवाया जा रहा है। यह खास गुलाल होगा। इस गुलाल में भगवान राम के शहर की रज भी मिली होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि संत लोग गुलाल लेकर मथुरा पहुंचेंगे। अयोध्या से आने वाले खास गुलाल को सामान्य गुलाल में मिला लिया जाएगा। जन्मस्थान पर होली मनाने आने वाले भक्तों को भी प्रसाद स्वरूप यह गुलाल भेंट किया जाएगा। 

Holi in mathura will be played by gulal of ayodhya
गुलाल - फोटो : अमर उजाला
वितरण के लिए गुलाल के छोटे पैकेट भी बनाए जा रहे हैं। ताकि अधिक से अधिक लोगों को यह गुलाल वितरित किया जा सके। जन्मस्थान में फूलों की भी होली खेली जाएगी। इसके लिए कई किस्म के सुगंधित फूल मंगवाए जा रहे हैं। 

यूपी के साथ ही आसपास के राज्यों के प्रमुख फूल भी होली के लिए यहां पहुंचेंगे। लठामार होली का भी आयोजन श्रीकृष्ण जन्मस्थान में किया जाएगा। इसे लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

बरसाना के लिए सरकार खरीदेगी गुलाल

बरसाना में होने वाली लठामार होली के लिए गुलाल की खरीद सरकारी स्तर से की जाएगी। इसके लिए बाकायदा टेंडर निकाले जाएंगे। गुलाल भी अच्छी किस्म का होगा। लखनऊ में पर्यटन विभाग के मुख्यालय स्तर पर इसकी तैयारियां की जा रही हैं। 

क्योंकि फूल भी बरसाएं जाएंगे लिहाजा फूलों की खरीद भी शासन स्तर से ही की जानी है। बरसाना में 24 फरवरी को होने वाली लठामार होली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed