फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   holi 2019 chhadimar huranga in gokul mathura

गोकुल पहुंचा होली का उल्लास, गोपियों संग छड़ीमार होली खेलेंगे कान्हा, अनोखी है यह परंपरा

Mon, 18 Mar 2019 12:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Mar 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
holi 2019 chhadimar huranga in gokul mathura
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बरसाना, नंदगांव, मथुरा और वृंदावन के बाद ब्रज की अलौकिक होली का उल्लास गोकुल की कुंज गलियों तक पहुंच गया है। सोमवार को यहां कान्हा गोपियों के साथ छड़ीमार होली खेलेंगे। इसके लिए गोकुल भव्य रूप से सजाया गया है।  
विज्ञापन


होली के डोला के साथ यमुना किनारे छड़ीमार होली का आयोजन होगा। मुरलीधर घाट पर भी विषेष व्यवस्था की गई है। गोकुल के प्रवेश द्वारों को भव्य रूप से सजाया गया है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है। 
विज्ञापन


लठमार होली की तरह छड़ीमार होली की परंपरा भी सदियों से चली आ रही है। मथुरा कारागार में जन्म लेने के बाद कान्हा यमुनापार कर नंदबाबा के गांव गोकुल आ गये थे। भगवान श्रीकृष्ण का बचपन यहीं बीता और बाल लीलाएं कीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल्यकाल में गोपियों संग होली खेलते थे कान्हा

मान्यता है कि बाल्यकाल में कान्हा यहां होली खेलते थे तो गोपिकांए उन्हें छोटी-छोटी छड़ियों से छेड़ती थीं। माता यशोदा गोपिकाओं का ऐसा करने से मना करती हैं लेकिन गोपिकांए कान्हा के साथ होली खेलने का मोह नहीं छोड़ पाती हैं। 

यही वजह है कि नंदगांव, बरसाना में भगवान लठमार होली खेलते हैं तो बड़े भाई बलदाऊ बल्देव में हुरंगा खेलते हैं। गोकुल में बालस्वरूप श्रीकृष्ण छड़ी होली खेलते हुए मिलेंगे। छड़ीमार होली का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु यहां आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed