फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   history-sheeter had no mercy beat his wife brutally even abused police who came to save her

Agra: हिस्ट्रीशीटर को नहीं आया रहम...पत्नी को बेरहमी से पीटा, बचाने आई पुलिस को भी दीं गालियां

Fri, 02 Aug 2024 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 09:54 AM IST
सार

आगरा में एक हिस्ट्रीशीटर ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान पुलिस भी आ गई। पुलिस को देख वो और भी भड़क गया। पुलिसकर्मियों को भी उसने जमकर गालियां दीं। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
history-sheeter had no mercy beat his wife brutally even abused police who came to save her
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-4 में हिस्ट्रीशीटर गौरव पथिक ने पत्नी को घायल कर दिया। सिर में चोट लगी है। सूचना पर पुलिस पहुंची तो उन्हें भी गाली देने लगा। वह पहली मंजिल पर चढ़ गया। नीचे पुलिस खड़ी उसका इंतजार करती रही। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उधर, पुलिस ने दो केस दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि आवास विकास की मीना शर्मा ने पुलिस को सूचना दी। पीआरवी पहुंच गई। गौरव पहली मंजिल पर चढ़कर पुलिस को गाली देने लगा। पीआरवी की सूचना पर चीता मोबाइल आ गई। उन्हें भी गालियां देने लगा।
विज्ञापन


 

खुद ही बनाया वीडियो
गालियां देने का वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वो खुद ही वीडियो बना रहा है। कह रहा है चौकी में एसी, मार्बल हम लगवाएंगे। अलमारी हम दिलवाएंगे। 15 तारीख का मेडिकल हो रखा है। लाइव है डीसीपी साहब, एसीपी आओ...। इस पर पुलिस कर्मी जाने लगते हैं। मगर, वो फिर से गाली देने लगता है। मुख्य आरक्षी के बारे में अपशब्द और जातिसूचक शब्द बोलता है। मुख्य आरक्षी कहता है नीचे आ जा। भागने वाले नहीं है। मगर, हिस्ट्रीशीटर आता नहीं है। बाद में थाने की फोर्स पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। पत्नी की तहरीर पर मारपीट का केस लिखा गया। दूसरा मुकदमा एससी-एसटी एक्ट में लिखा जा रहा। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed