फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   History Of Noori Darwaza Agra

आगरा कथा: अकबर ने बनवाया नूरी दरवाजा, भगत सिंह ने दी नई पहचान, जानिए इसका इतिहास

Thu, 18 Mar 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 18 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
History Of Noori Darwaza Agra
आगरा कथा: नूरी दरवाजा - फोटो : अमर उजाला
मुगल काल में शहंशाह अकबर ने नूरी दरवाजे का निर्माण कराया था, लेकिन नूरी दरवाजे को नई पहचान तब मिली, जब अंग्रेजी हुकूमत में क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, बटुकेश्वर दत्त और भगवान ने नूरी दरवाजे की दो मंजिला कोठी में एक साल का समय बिताया। 
विज्ञापन


इतिहासकार राज किशोर राजे ने अपनी पुस्तक में लिखा है कि भगत सिंह ने नूरी गेट पर मकान नंबर 1784 लाला छन्नोमल से पांच रुपये प्रति माह के किराए पर लिया था। यहां अब भगत सिंह द्वार है और उनकी प्रतिमा भी स्थापित है। राज किशोर राजे के मुताबिक नूरी दरवाजा स्थित एक दो मंजिला मकान आज भी मौजूद है, जहां भगत सिंह साथियों के साथ यहां रहे थे। नूरी दरवाजे पर ही अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ने की रणनीति साथियों के साथ तैयार की थी। भगत सिंह ने अपना नाम बदलकर बलराज रखा था। 
विज्ञापन


आगरा कथा: जौहरी बाजार में मुगल काल के दौर में बिकते थे हीरे-जवाहरात, जानिए इसका इतिहास
विज्ञापन
विज्ञापन


अब होता है पेठे बनाने का काम
अब नूरी दरवाजा पेठा उत्पादन का सबसे बड़ा केंद्र है। यहां घर-घर में पेठा बनाने के कारखाने हैं। नूरी गेट पर ही शहर के प्रतिष्ठित पेठा व्यापारियों की दुकानें हैं, जबकि पुरानी हवेलियों और कोठियों के अंदर पेठा और बताशे बनाने के कारखाने हैं। 

व्यापार का प्रमुख केंद्र था आगरा
राजकिशोर राजे ने बताया कि मुगलिया दौर में आगरा व्यापार का बड़ा केंद्र रहा। अकबर के समय में देश का ही नहीं, एशिया के प्रमुख बाजार लाहौर और आगरा थे। अकबर के वजीर ए आजम रहे अबुल फजल ने भी इसका वर्णन किया है। दरी-गलीचे, शॉल, मसाले, हाथी दांत, सूती वस्त्र, लोहे के हथियार का कारोबार होता था। आगरा और सीकरी में सिक्कों की टकसालें थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed