फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hindu yuva vahini, bike railly, establishment day

हिंदू वाहिनी ने स्थापना दिवस पर निकाली भगवाध्वज यात्रा

Sun, 10 Apr 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
hindu yuva vahini, bike railly, establishment day
कासगंज सोरोंजी में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता रैली में शामिल - फोटो : KASGANJ
कासगंज। प्रभुपार्क पर हिंदू युवा वाहिनी द्वारा बीसवां स्थापना दिवस मनाया गया। भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर हवन यज्ञ किया गया। वहीं, भगवाध्वज रैली का आयोजन किया गया। रैली को सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के स्थापना दिवस पर भाजपा नेता डॉ. शशिलता चौहान के आवास पर हवन यज्ञ किया गया। हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आहुतियां दी गई। वहीं भगवान श्रीराम का पूजन किया गया। इसके बाद प्रभुपार्क पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ भगवाध्वज रैली का शुभारंभ प्रभुपार्क से किया गया। रैली को झंडा दिखाते हुए सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि आज ही के दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने हिंदू युवा वाहिनी का गठन किया। संगठन के द्वारा हिंदुओं को जाग्रत कर संगठित किए जाने का कार्य किया जा रहा है। रैली प्रभुपार्क, गांधी मूर्ति, बारहद्वारी, अंबेडकर पार्क होती हुई सोरोंजी हरि की पौड़ी पर संपन्न हुई। इस दौरान अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, जिला प्रभारी मनोज चौहान, जिलाध्यक्ष मनोज सोलंकी, महामंत्री कबीर प्रताप सिंह, प्रवीन कुमार वर्मा, विवेक राघव, रंजीत ठाकुर, तरूण चौहान, गजेंद्र सिंह, सचिन, सुमित ठाकुर, गोपाल सोलंकी, पुष्पेंद्र लोधी, विक्रम अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed