फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hindu organizations claim evidence of the temple buried in Shahi Idgah mosque of Mathura like Gyanvapi

Shri Krishna Janmabhoomi: वादी पक्षों का दावा- ज्ञानवापी की तरह मथुरा की मस्जिद में दफन हैं मंदिर के साक्ष्य

Tue, 17 May 2022 05:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 May 2022 05:22 PM IST
सार

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास स्थित शाही ईदगाह मस्जिद का सर्वे कराने के लिए हिंदूवादी संगठनों की ओर से अदालत में प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। इस पर अदालत में एक जुलाई को सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
Hindu organizations claim evidence of the temple buried in Shahi Idgah mosque of Mathura like Gyanvapi
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे के बाद हिंदू पक्ष के वकील ने शिवलिंग मिलने का दावा किया है। इधर, मथुरा में ज्ञानवापी की तरह श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास स्थित शाही ईदगाह मस्जिद का सर्वे कराने के लिए हिंदूवादी संगठनों की ओर से अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया है। इस पर अदालत में एक जुलाई को सुनवाई होनी है। इस बीच हिंदूवादी संगठनों एवं वादी पक्षों ने दावा किया है कि ज्ञानवापी की तरह श्रीकृष्ण जन्मस्थान के निकट शाही ईदगाह में भी मंदिर के साक्ष्य मौजूद हैं। यदि यहां पर सर्वे होता है तो मंदिर के साक्ष्य मिलेंगे। 

विज्ञापन

'मंदिर तोड़कर बनाई गई ईदगाह मस्जिद'

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मथुरा में मंदिर को तोड़कर शाही ईदगाह मस्जिद बनाई गई है। ज्ञानवापी की तर्ज पर जल्द ही यहां पर कमीशन सर्वे किया जाना चाहिए। यहां भी साक्ष्य मिलेंगे। नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि ईदगाह मस्जिद की दीवारों से ही साक्ष्य मिलेंगे, क्योंकि औरंगजेब ने शाही ईदगाह का निर्माण कराया है। उसमें मंदिर के ही मलबे का प्रयोग किया गया। दीवारें जैसी बनी हैं, यह भी मंदिर का प्रमाण देती हैं। 

विज्ञापन

जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण को लेकर दायर हो चुके हैं वाद 

अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि अदालत से हम यह मांग करते हैं कि शाही ईदगाह मस्जिद का सर्वे भी ज्ञानवापी की तरह हो, जिस प्रकार से साक्ष्य वहां मिले हैं उसी प्रकार ईदगाह में भी मिलेंगे। बता दें कि इन संगठनों के पदाधिकारियों की ओर से मथुरा की अदालत में वाद भी दायर किए जा चुके हैं, जिनमें दावा किया गया है कि मंदिर की जमीन पर शाही ईदगाह मस्जिद बनी हुई है। हिंदूवादी संगठन अतिक्रमण को हटाने की मांग कर रहे हैं। इन वादों पर स्थानीय अदालत में सुनवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed