फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hindu mahasabha protest against the shahar mufti in Agra

आगरा में शहर मुफ्ती के खिलाफ आक्रोश: हिंदूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन, मुकदमा दर्ज करने की मांग

Tue, 17 Aug 2021 10:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Aug 2021 10:16 PM IST
सार

शहर मुफ्ती ने शाही जामा मस्जिद के अंदर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान पर विरोध जताया था। उनके ऑडियो में वायरल हो गए। इसके बाद हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। 

विज्ञापन
hindu mahasabha protest against the shahar mufti in Agra
विरोध प्रदर्शन करतीं हिंदू महासभा की कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शाही जामा मस्जिद के अंदर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान पर शहर मुफ्ती का विरोध जताने वाला ऑडियो सामने आने के बाद मंगलवार को अखिल भारत हिंदू महासभा ने थाना मंटोला और राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत ने कलक्ट्रेट में एसएसपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


महासभा ने प्रदेश प्रवक्ता बृजेश भदौरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सदर भट्टी चौराहे से पैदल जुलूस निकाला। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। कार्यकर्ता थाना मंटोला पहुंचे। राष्ट्रगान गाया और भारत माता की जय के नारे लगाए। इसके बाद धरने पर बैठ गए। बाद में महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष मीना दिवाकर ने तहरीर दी।
विज्ञापन


तहरीर में कहा है कि 15 अगस्त को शहर की जामा मस्जिद में ध्वजारोहण के संबंध में 16 अगस्त को दो ऑडियो वायरल हुए, जिसमें शहर मुफ्ती और एक अन्य व्यक्ति ध्वजारोहण करने वाले इस्लामियां लोकल एजेंसी के चेयरमैन असलम कुरैशी को ऐसा नहीं करने की बात बोल रहे हैं। गलत शब्दों का भी प्रयोग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर मुफ्ती एवं अन्य ने ऑडियो में झंडा फहराना एवं राष्ट्रगान गाना, भारत माता की जय के बारे में गलत शब्दों का प्रयोग के साथ-साथ इसको हराम बताया है। भारत में रहकर तिरंगे को लहराने, राष्ट्रगान गाने और भारत माता की जय बोलना हराम बताना, तिरंगे के खातिर शहीद हुए जवानों का भी अपमान है। यह राष्ट्रद्रोह एवं रासुका की श्रेणी में आता है। आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। 

राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में एसएसपी से मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने शहर मुफ्ती और अन्य पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए तहरीर दी है। विजय शर्मा, मानवेंद्र, रमन कुशवाहा, ठाकुर भूपेंद्र गौर, सेवक लोहिया, शिवम भार्गव, शिवम चौहान, मोनू पंडित आदि मौजूद रहे। 

'भड़का रहे हैं शहर मुफ्ती'
इस्लामियां लोकल एजेंसी के अध्यक्ष हाजी असलम कुरैशी ने कहा कि शहर मुफ़्ती मजदुल खूबैब रूमी और उनका बेटा हमदुल मुसलमानों को भड़काने का काम करते हैं। सरकार का विरोध करने के सिवाय इनका कोई काम नहीं है। हमने कल ही मंटोला थाने में मुफ़्ती के बेटे की हरकत की जानकारी दे दी थी। यह वेतन सरकार से लेते हैं और सरकार की खिलाफत करते हैं।

'असलम ने गलत बयानी की'
शहर मुफ़्ती मजदुल ख़ूबैब रूमी का मंगलवार को एक और ऑडियो जारी हुआ है। इसमें उन्होंने कहा है कि मस्जिद के भीतर सियासी प्रोग्राम नहीं करने को कहा था। असलम ने गलत बयानी की है। वह मुझे मुफ़्ती पद से नहीं हटा सकते हैं। उन्हें कोई अधिकार नहीं है।

ऑडियो की जांच कराएंगे- एसएसपी
एसएसपी मुनिराज जी. ने कहा कि ऑडियो मिला है। इसकी जांच कराई जाएगी। दो संगठनों ने तहरीर दी हैं। इस पर भी जांच कराकर विधिक कार्रवाई कराई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed