{"_id":"606723028ebc3ed5153515f1","slug":"hindu-jagran-manch-love-jihad-act-2020-love-jihad-news-secularism-secularism-news-minority-news-firozabad-secularism-minority-in-tundla-tundla-news-agr487008147","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूंडला : समुदाय विशेष के युवक ने छात्रा से की जोर-जबरदस्ती, परिवार को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला : समुदाय विशेष के युवक ने छात्रा से की जोर-जबरदस्ती, परिवार को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
टूंडला। नगर के बल्देव रोड निवासी छात्रा के साथ समुदाय विशेष क ा एकयुवक पिछले एक माह से पीछाकर छेड़खानी कर रहा था। इससे गुस्साए हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने छात्रा को साथ लेकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
बल्देव रोड निवासी छात्रा के साथ मोहल्ले में ही रह रहा अल्ताफ आए दिन छेड़छाड़ करता था। छात्रा ने कई बार स्वयं व परिजनों के माध्यम से उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। आरोपी की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि 30 मार्च को आरोपी छात्रा के घर पहुंच गया और उसका हाथ पकड़कर खींचने लगा और जोर-जबरदस्ती करने लगा। असफल होने पर परिवार के सभी लोगों की हत्या की धमकी देते हुये भाग निकला।
इस घटना की जानकारी हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष रोहित चौधरी को हूई तो उन्होंने पीड़ित परिवार से संपर्क कर छात्रा द्वारा पुलिस में अल्ताफ के खिलफ आईपीसी की धारा 452, 354, 506 और 509 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री सुरेन्द्र बघेल, मीडिया प्रभारी विशाल शर्मा, ललित सोलंकी, निशांत गुप्ता, मयंक ठाकुर, रवि चौहान, योगेश आदि ने रोष जताते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।