फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hijab-burqa case ACM starts investigation after video of female principal crying goes viral

हिजाब-बुर्का प्रकरण: महिला प्रधानचार्य का रोते हुए वीडियो वायरल होने के बाद एसीएम ने शुरू की जांच

Fri, 30 Sep 2022 07:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Sep 2022 07:28 PM IST
सार

जॉय हैरिस स्कूल में हिजाब-बुर्का प्रकरण में प्रधानाचार्य का वीडियो वायरल होने के बाद मामले में एसीएम ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पीड़ित प्रधानाचार्य के साथ ही शिक्षिकाओं के भी बयान लिए गए। 

विज्ञापन
Hijab-burqa case ACM starts investigation after video of female principal crying goes viral
रोते हुए महिला प्रधानाचार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कैंट स्थित जॉय हैरिस कन्या स्कूल में हिंदू प्रधानाचार्य को मुस्लिम शिक्षिकाओं की ओर से प्रताणित करने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने स्कूल में जाकर जांच की। प्रधानाचार्य और शिक्षिकाओें के बयान दर्ज किए हैं। इसकी रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी। 

विज्ञापन


डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद एसीएम चतुर्थ के नेतृत्व में जांच करने के लिए स्कूल पहुंचे। यहां प्रधानाचार्य ममता दीक्षित के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने मुस्लिम शिक्षिकाओं की ओर से गुटबाजी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। स्कूल में 27 शिक्षिकाएं हैं, उनके भी पूरे मामले में बयान दर्ज किए हैं। विद्यार्थियों की संख्या पूछी तो इसमें मुस्लिम छात्राओं की संख्या 70 फीसदी नहीं मिली है। इन सभी के बयान दर्ज करने के बाद प्रबंधन तंत्र से भी बात की, जिसमें पाया कि स्कूल में गुटबाजी है। प्रबंधन तंत्र को व्यवस्थाएं सुधाने के लिए कहा है। रिपोर्ट तैयार है, डीएम को भेजी जा रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra News: हिजाब और बुर्का वाली छात्राओं से परेशान महिला प्रधानचार्य, रोते हुए बताया दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कैंट स्थित जॉय हैरिस कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ममता दीक्षित रोते हुए कह रही हैं कि स्कूल में मुस्लिम शिक्षक और छात्राएं हैं। हिंदू प्रधानाचार्य होने के नाते उनको प्रताड़ित किया जा रहा है। शिक्षिकाएं हिजाब-बुर्का पहनकर आती हैं, ड्रेस कोड का पालन नहीं करती। इसकी सख्ती करने पर उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed