{"_id":"69e853c663a15f859802614a","slug":"high-tech-security-for-home-guard-exam-retina-scans-cctv-surveillance-and-massive-police-deployment-2026-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड भर्ती 2026: रेटिना स्कैन से होगी एंट्री, 916 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात; 75 हजार से अधिक आएंगे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड भर्ती 2026: रेटिना स्कैन से होगी एंट्री, 916 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात; 75 हजार से अधिक आएंगे अभ्यर्थी
Wed, 22 Apr 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:21 AM IST
सार
आगरा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए 28 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसमें रेटिना स्कैन और बायोमेट्रिक जांच शामिल है। 75168 अभ्यर्थियों की परीक्षा के लिए 916 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और सीसीटीवी से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
यूपी होमगार्ड में भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
होमगार्ड्स भर्ती की लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को जिले के 28 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा को देखते हुए कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। तीन स्तर पर जांच के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने दिया जाएगा। अभ्यर्थी के बायोमेट्रिक मिलान के साथ ही आंखों का रेटिना भी स्कैन किया जाएगा। हर दिन 2 पाली के हिसाब से 6 पालियों में 75168 अभ्यर्थियों को आना है। 1 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने सूरसदन में ब्रीफिंग की। इसमें ड्यूटी में रहने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को परीक्षा से संबंधित दिशानिर्देश से अवगत कराया गया। मुख्य नोडल अधिकारी अतुल शर्मा ने बताया कि 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 480 अभ्यर्थियों वाले केंद्रों की संख्या 20 है। 384 वाले 7 और 240 अभ्यर्थियों की संख्या वाला केंद्र 1 ही है। हर दिन 2 पाली में परीक्षा होगी। हर पाली में 12528 अभ्यर्थी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
916 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। हर केंद्र पर 1 सेक्टर और 1 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी रहेगी। एक निरीक्षक को केंद्र का प्रभारी बनाया गया है। इन पर सीसीटीवी का कंट्रोल रूम भी होगा। नोडल कंट्रोल रूम पुलिस लाइन में बनेगा। हर परीक्षा की फीडिंग लखनऊ मुख्यालय भेजी जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से हर कक्ष पर नजर होगी। गेट पर चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच होगी। इसमें आंखों का रेटिना भी स्कैन किया जाएगा। इसके बाद परीक्षा कक्ष में कक्ष निरीक्षक प्रवेश पत्र और अन्य दस्तावेज चेक करेंगे। किसी तरह की गड़बड़ी होने पर संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी।
पुराने मामलों की डिटेल खंगाल रही पुलिस
आगरा में पूर्व में परीक्षाओं के दौरान सॉल्वर गैंग पकड़े जा चुके हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि पुराने मामलों की डिटेल खंगाली जा रही है। यह देखा जा रहा है कि आरोपी कहां हैं? वे फिर से अपराध में शामिल तो नहीं हो गए। केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था के अलावा भी सॉल्वर गिरोह को पकड़ने के लिए अलग से टीम को लगाया गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास सादा कपड़ों में पुलिस की नजर रहेगी।
आगरा में पूर्व में परीक्षाओं के दौरान सॉल्वर गैंग पकड़े जा चुके हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि पुराने मामलों की डिटेल खंगाली जा रही है। यह देखा जा रहा है कि आरोपी कहां हैं? वे फिर से अपराध में शामिल तो नहीं हो गए। केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था के अलावा भी सॉल्वर गिरोह को पकड़ने के लिए अलग से टीम को लगाया गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास सादा कपड़ों में पुलिस की नजर रहेगी।
प्रत्येक पाली में अभ्यर्थियों की संख्या - 12528
कुल - 75168
पुलिस बल - 916
निरीक्षक - 82
उप निरीक्षक - 221
मुख्य आरक्षी - 168
आरक्षी - 220
महिला आरक्षी - 109
एलआईयू कर्मी - 28
प्रथम पाली - सुबह 10 से 12 बजे तक
द्वितीय पाली - दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक
कुल - 75168
पुलिस बल - 916
निरीक्षक - 82
उप निरीक्षक - 221
मुख्य आरक्षी - 168
आरक्षी - 220
महिला आरक्षी - 109
एलआईयू कर्मी - 28
प्रथम पाली - सुबह 10 से 12 बजे तक
द्वितीय पाली - दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक