फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High Court intervened but teenager is still receiving threats of being kidnapped from her home family in pani

UP: हाईकोर्ट ने दिया दखल..,फिर भी किशोरी को मिल रही घर से उठा ले जाने की धमकी, दहशत में परिवार

Sat, 17 May 2025 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 May 2025 10:12 AM IST
सार

आरोपी जिस किशोरी को अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ले गया था, पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। लेकिन आरोपी अब फिर से उसे घर से उठा ले जाने की धमकी दे रहा है। 
 

विज्ञापन
High Court intervened but teenager is still receiving threats of being kidnapped from her home family in pani
युवती सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र से दो महीने पहले एक किशोरी को बहलाकर ले जाने के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया था, लेकिन किशोरी की बरामदगी न होने पर उसकी मां ने हाईकोर्ट में न्याय की गुहार लगाई थी। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद किशोरी बरामद तो हो गई। आरोप है कि अब आरोपी युवक ने दोबारा से किशोरी और उसके परिजन को परेशान करना शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार ने डीसीपी सिटी कार्यालय में शिकायत कर थाने में सुनवाई न होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


 

एत्माद्दौला क्षेत्र से अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पुष्पेंद्र नामक युवक 9 फरवरी को किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा तो दर्ज किया, लेकिन किशोरी को बरामद नहीं कर पाई थी। इसके बाद किशोरी की मां ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट ने 5 मई तक किशोरी को बरामद करने के आदेश दिए थे, जिसके बाद 14 अप्रैल को किशोरी खुद थाने पहुंच गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी ने किशोरी के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली है और उसकी फोटो वायरल कर दी हैं। आरोपी ने 7 मई को किशोरी को घर से उठा ले जाने की धमकी भी दी। जब पीड़ित परिवार ने आरोपी के भाई से इसकी शिकायत की, तो उसने भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। परेशान पीड़ित परिवार ने अब डीसीपी सिटी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की गुहार लगाई है। डीसीपी सिटी कार्यालय ने मामले को साइबर सेल को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed