फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heavy Rains In etah

दिनभर बरसे बदरा, पानी से लबालब हुईं सड़कें, घरों में कैद लोग

Thu, 26 Jul 2018 05:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Thu, 26 Jul 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
Heavy Rains In etah
बारिश से सड़कों पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
एटा में गुरुवार को इंद्रदेव मेहरबान हुए तो शहर पानी-पानी हो गया, सड़क तालाब में तब्दील हो गई। कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। सड़कों पर जरूरतमंद या फिर कामकाजी लोग ही नजर आए। बाकी लोग घरों में कैद रहे। 
विज्ञापन


सुबह से ही आसमान में काले काले बादल छाए हुए देखने को मिले। देखते हीदेखते रिमझिम शुरू हो गई। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया। वैसे वैसे इन्द्र देव की मेहरबानी बरसती चली गई। दोपहर के समय झमाझम बारिश हुई। 
विज्ञापन


दो घंटे हुए बारिश ने लोगों को सराबोर कर दिया। निचले इलाको में पानी भर गया। सड़क तालाब के रुप में तब्दील हो गए। शहर के हालातों की बात की जाए तो ठंडी सड़क तालाब में तब्दील हो गई और काली मंदिर के सामने घुटने तक पानी भर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं कैलाश मंदिर के सामने सड़क पानी में डूब गई। ऐसे ही हालात आगरा रोड पर वर्कशॉप के सामने देखे गए। यहां इतना पानी भरा कि पैदल चलने वालों का रास्ता ही बंद हो गया। दुपहिया वाहन बड़ी मुश्किल से निकल सके। 

नगर पालिका की ओर से बरसात के दिनों में नालों की सफाई कराई जा रही है। दो दिन पहले नालों से निकाली गई सिल्ट बारिश में सड़को पर बहती हुई देखी गई। सड़क पर सिल्ट बह जाने से गंदगी व कीचड़युक्त पानी में ही लोगों को निकलना पड़ा। 

जिला अस्पताल में सर्जिकल वॉर्ड के आगे ऐसा पानी भरा कि लोगों के लिए मुसीबत बन गया। सर्जिकल वार्ड के बराबर में ही   डिस्पेंसरी बनी हुई है। यहां मरीजों को दवा लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed