{"_id":"614adccbc3347652f3356c82","slug":"heavy-rain-in-mathura-water-logging-in-field-loss-of-crops","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: दो घंटे की झमाझम बारिश से किसानों को नुकसान, खेतों में भरा पानी, बिजली के खंभे उखड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: दो घंटे की झमाझम बारिश से किसानों को नुकसान, खेतों में भरा पानी, बिजली के खंभे उखड़े
Wed, 22 Sep 2021 02:08 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 22 Sep 2021 02:08 PM IST
सार
मथुरा जनपद में बुधवार को बारिश राहत की जगह आफत बनकर आई। दो घंटे की भारी बारिश से किसानों की फसल चौपट हो गई। वहीं देहात क्षेत्र में पोखर के पास बने स्कूल और घरों में पानी भर गया। जिससे लोगों को निकलने में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
मथुरा: बारिश के चलते खेतों और गलियों में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। झमाझम बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को निकलने में काफी परेशानी का सामान करना पड़ा। दोपहर बाद बारिश बंद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
बुधवार को सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। बीच में थोड़ी देर रुकी बारिश के बाद लोग घर से निकले तो जलभराव का सामना करना पड़ा। जगह-जगह जलभराव के कारण कई चालकों के वाहन भी बंद हो गए। रेलवे पुल नए बस अड्डे, पुराने बस अड्डे और भूतेश्वर तिराहे के पास रेलवे पुल के नीचे भरे पानी के कारण लोगों को निकलने में परेशानी हुई। हालांकि कुछ देर बाद पानी पंपसेट के माध्यमों से निकला गया। तब आवागमन शुरू हो सका। हर बारिश में शहर का यही हाल होता है। हर तरफ के रास्ते जलभराव के कारण बंद हो जाते हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु का कहना है कि बारिश में थोड़ा बहुत पानी भरता है, पर पहले से काफी सुधार हुआ है।
यहां हुआ जलभराव
- होलीगेट, छत्ता बाजार, चौक बाजार, स्वामीघाट, कृष्णानगर, राधानगर, डैंपियर नगर, चंदनवन, चंद्रपुरी, मोतीकुंज, सदर बाजार, जयसिंहपुरा, महाविद्या, महोली रोड, धौलीप्याऊ
विज्ञापन
बारिश से लड़खड़ाई बिजली
बारिश से विद्युत निगम की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। कैंट, कृष्णानगर और मसानी से पोषित बिजलीघरों की बिजली की सुबह से शुरू हुई आवाजाही शाम तक नहीं रुक सकी। बार-बार जाना और आने के कारण लोग काफी परेशान रहे। लगातार लड़खड़ा रही बिजली को दुरुस्त करने में विद्युत निगम भी पूरी तरह से गंभीर नहीं दिखा। एसई शहरी एपी शुक्ला ने बताया कि बारिश से फॉल्ट होने से यह परेशानी हुई। समय रहते फॉल्ट दुरुस्त कर लिए गए।
आगरा में जानलेवा डेंगू: 70 साल की महिला की मौत, एसएन कॉलेज में भर्ती 16 को डेंगू, आगरा के पांच मरीज