फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Monsoon Rain News: Heavy Rain In Mathura Water Logging In Field Loss Of Crops

मथुरा: दो घंटे की झमाझम बारिश से किसानों को नुकसान, खेतों में भरा पानी, बिजली के खंभे उखड़े

Wed, 22 Sep 2021 02:08 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 22 Sep 2021 02:08 PM IST
सार

मथुरा जनपद में बुधवार को बारिश राहत की जगह आफत बनकर आई। दो घंटे की भारी बारिश से किसानों की फसल चौपट हो गई। वहीं देहात क्षेत्र में पोखर के पास बने स्कूल और घरों में पानी भर गया। जिससे लोगों को निकलने में काफी परेशानी हुई।

विज्ञापन
Mathura Monsoon Rain News: Heavy Rain In Mathura Water Logging In Field Loss Of Crops
मथुरा: बारिश के चलते खेतों और गलियों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। झमाझम बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को निकलने में काफी परेशानी का सामान करना पड़ा। दोपहर बाद बारिश बंद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। बीच में थोड़ी देर रुकी बारिश के बाद लोग घर से निकले तो जलभराव का सामना करना पड़ा। जगह-जगह जलभराव के कारण कई चालकों के वाहन भी बंद हो गए। रेलवे पुल नए बस अड्डे, पुराने बस अड्डे और भूतेश्वर तिराहे के पास रेलवे पुल के नीचे भरे पानी के कारण लोगों को निकलने में परेशानी हुई। हालांकि कुछ देर बाद पानी पंपसेट के माध्यमों से निकला गया। तब आवागमन शुरू हो सका। हर बारिश में शहर का यही हाल होता है। हर तरफ के रास्ते जलभराव के कारण बंद हो जाते हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु का कहना है कि बारिश में थोड़ा बहुत पानी भरता है, पर पहले से काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन


यहां हुआ जलभराव
- होलीगेट, छत्ता बाजार, चौक बाजार, स्वामीघाट, कृष्णानगर, राधानगर, डैंपियर नगर, चंदनवन, चंद्रपुरी, मोतीकुंज, सदर बाजार, जयसिंहपुरा, महाविद्या, महोली रोड, धौलीप्याऊ
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से लड़खड़ाई बिजली
बारिश से विद्युत निगम की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। कैंट, कृष्णानगर और मसानी से पोषित बिजलीघरों की बिजली की सुबह से शुरू हुई आवाजाही शाम तक नहीं रुक सकी। बार-बार जाना और आने के कारण लोग काफी परेशान रहे। लगातार लड़खड़ा रही बिजली को दुरुस्त करने में विद्युत निगम भी पूरी तरह से गंभीर नहीं दिखा। एसई शहरी एपी शुक्ला ने बताया कि बारिश से फॉल्ट होने से यह परेशानी हुई। समय रहते फॉल्ट दुरुस्त कर लिए गए।

आगरा में जानलेवा डेंगू: 70 साल की महिला की मौत, एसएन कॉलेज में भर्ती 16 को डेंगू, आगरा के पांच मरीज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed