{"_id":"5d615a7c8ebc3e0135498032","slug":"heavy-rain-in-agra-on-janmashtami-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे की झमाझम बारिश से ताजनगरी की सड़कों पर 'सैलाब', घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे की झमाझम बारिश से ताजनगरी की सड़कों पर 'सैलाब', घरों में घुसा पानी
Sat, 24 Aug 2019 09:10 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 24 Aug 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद सड़क पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में शनिवार को जन्माष्टमी पर कन्हैया के जन्म से पहले झमाझम बादल बरसे। दोपहर दो बजे से बादल छाए और तीन बजे तेज बारिश शुरू हो गई। एक घंटे तक चली झमाझम बारिश के कारण शहर में कई जगह सड़कों और गलियों में पानी भर गया। नालों के उफनने के कारण घरों में भी पानी घुस गया। त्योहार पर जलभराव के कारण लोगों कोे परेशानी का सामना करना पड़ा।
शाहगंज, अर्जुन नगर, बोदला, शास्त्रीपुरम की ओर बारिश बेहद तेज रही, जबकि ग्वालियर रोड पर रिमझिम बारिश रही। तेज बारिश के कारण शहर में अर्जुन नगर, अजीत नगर, सेंट जोंस लोहामंडी रोड, खेरिया मोड़, मानस नगर, पृथ्वीनाथ फाटक, आजमपाड़ा, दौरेठा, राजपुर चुंगी, उखर्रा, बिजलीघर, काजीपाड़ा, बल्केश्वर, मुगल रोड, हलवाई की बगीची, कैलाशपुरी, सेक्टर चार में सड़क और गलियों पर पानी भर गया।
जन्माष्टमी पर बारिश से राहत भी, आफत भी
जन्माष्टमी पर झमाझम बारिश से एक तरफ तो लोगों ने राहत की सांस ली। गर्मी और उमस से तीन दिन से लोग परेशान थे। ऐसे में शनिवार को जन्माष्टमी पर बारिश शुरू हुई तो लोगों को राहत मिली, लेकिन जलभराव आफत बन गया। वहीं दोपहर में ज्यादातर बाजारों में जन्माष्टमी की खरीद और खिलौनों की बिक्री चल रही थी, जो बारिश के कारण प्रभावित हुई। मंदिरों की सजावट पर भी बारिश से असर पड़ा।

अगस्त में औसत के करीब बारिश
अगस्त के महीने में अब तक 210 मिमी बारिश हो चुकी है। अगस्त में सामान्य तौर पर 215 मिमी तक बारिश होती है। 2014 के बाद जुलाई और अगस्त में इस साल सबसे ज्यादा बारिश हुई है। बीते साल बारिश सामान्य स्तर तक नहीं पहुंच सकी थी। साल 2015 और 2017 में कम बारिश रही।
6 साल में अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश
साल बारिश
2019 210 मिमी
2018 187.5 मिमी
2017 70.9 मिमी
2016 162.4 मिमी
2015 105 मिमी
2014 128 मिमी
6 साल में अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश
साल बारिश
2019 210 मिमी
2018 187.5 मिमी
2017 70.9 मिमी
2016 162.4 मिमी
2015 105 मिमी
2014 128 मिमी