फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heat takes a heavy toll on the Taj on the longest day; only 21,000 tourists visited.

Agra News: सबसे लंबे दिन में ताज पर गर्मी भारी, महज 21 हजार पर्यटक पहुंचे

Mon, 22 Jun 2026 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Heat takes a heavy toll on the Taj on the longest day; only 21,000 tourists visited.
ताजमहल का दीदार करते हुए पर्यटक। संवाद
आगरा। साल के सबसे लंबे दिन, 21 जून को भीषण गर्मी मोहब्बत की निशानी ताजमहल पर भारी पड़ी। आमतौर पर वीकेंड पर भारी भीड़ देखने को मिलती है, लेकिन इस रविवार पर्यटकों की संख्या बेहद निराशाजनक रही। पूरे दिन में मात्र 21 हजार पर्यटकों ने ही ताजमहल का दीदार किया। पर्यटकों की इस कम संख्या ने पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी हैरान कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार को आगरा में साल का सबसे लंबा दिन दर्ज किया गया, जिसकी अवधि 13 घंटे 53 मिनट रही। सूर्योदय सुबह 5:22 बजे और सूर्यास्त शाम 7:16 बजे हुआ। दिन की अवधि इतनी लंबी और वीकेंड होने के बावजूद सुबह और शाम के कुछ चुनिंदा घंटों को छोड़कर मुख्य परिसर में पर्यटकों की चहल-पहल काफी कम दिखाई दी। भीषण गर्मी के चलते इस बार वीकेंड पर भी सैलानियों ने ताजमहल से दूरी बनाए रखी। तापमान में वृद्धि और असहज मौसम ने पर्यटकों के उत्साह को कम कर दिया, जिससे सैलानियों की संख्या में गिरावट देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed