फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   health

जिले में सीजेरियन प्रसव की नहीं व्यवस्था कहां जाएं प्रसूता

Thu, 30 Apr 2020 09:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
health
30एमएनपी-14-जिला महिला अस्पताल में बाहर खड़े डॉक्टर व स्टाफ - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना महामारी के बीच गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीजेरियन प्रसव की स्थिति बनने पर सरकारी अस्पताल के साथ ही निजी अस्पताल भी प्रसूताओं को भर्ती नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव भटानी निवासी अमित चौहान की पत्नी सरिता चौहान को मंगलवार को प्रसव पीड़ा हुई। सरिता का पहला बच्चा ऑपरेशन से हुआ था। दूसरी बार प्रसव के दौरान भी ऑपरेशन की स्थिति थी। परिजन महिला को पहले जिला अस्पताल ले गए। यहां ऑपरेशन की व्यवस्था न होने की बात कहते हुए प्राइवेट अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन सरिता को शहर के चार अन्य प्राइवेट अस्पतालों में ले गए, लेकिन यहां भी किसी ने उसे भर्ती नहीं किया।
विज्ञापन

बुधवार को जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने में आनाकानी की। इस पर सरिता के पति ने 112 पर पुलिस को फोन किया। पुलिस के पहुंचने पर सरिता को महिला अस्पताल में भर्ती तो कर लिया गया, लेकिन बाद में ऑपरेशन की व्यवस्था न होने की बात कहकर परिजनों को भयभीत कर दिया। इसके बाद किसी प्रकार परिजनों ने इटावा के एक निजी अस्पताल में संपर्क किया। यहां बुधवार की रात 1:30 बजे सरिता ने एक बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में सीजेरियन प्रसव के लिए डॉक्टर की व्यवस्था नहीं है। जो डॉक्टर हैं वह ऑपरेशन के लिए आ नहीं रहे हैं। इसके चलते महिला को बाहर ले जाने की सलाह दी गई थी।
डॉ. एके पचौरी, सीएमएस महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed