{"_id":"6a055377ded4a7fb110d2b8d","slug":"hay-laden-trailer-overturns-on-nh-19-massive-traffic-jam-continues-for-hours-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा-दिल्ली हाईवे पर पलट गया भूसे से भरा ट्रॉला, सात घंटे तक लगा लंबा जाम; सुबह निकल सके वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा-दिल्ली हाईवे पर पलट गया भूसे से भरा ट्रॉला, सात घंटे तक लगा लंबा जाम; सुबह निकल सके वाहन
Thu, 14 May 2026 10:15 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 14 May 2026 10:15 AM IST
सार
एनएच-19 पर भूसे से भरे ट्रॉला को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉला पलट गया और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और टोल कर्मचारियों ने यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
पलट गया भूसे से भरा ट्रॉला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में नेशनल हाईवे-19 पर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सेमरी के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सोहना के तावड़ी से वृंदावन की ओर जा रहे भूसे से भरे एक ट्रॉला को एक अज्ञात ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉला अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया, जिससे पूरे मार्ग पर भूसा बिखर गया।
यह घटना रात लगभग 2 बजे की है। हादसे के बाद से ही हाईवे पर यातायात की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। सुबह 7 बजे तक हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और हाईवे टोल प्लाजा की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
पुलिसकर्मी और टोल कर्मचारी मजदूरों की सहायता से सड़क पर फैले भूसे को हटाने और ट्रॉला को खाली करने के कार्य में जुट गए। भूसे की मात्रा अधिक होने के कारण राहत कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद ट्रॉला हटाकर यातायात सुचारू कराया जा सका।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन